केरल के कोल्लम में स्थित पुत्तिंगल माता मंदिर में शनिवार की रात आतिशबाजी के लिए जिन पटाखों का इस्तेमाल किया गया उनकी तस्वीरें देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि ये डाइनामाइट बम से कम हैं।
विज्ञापन
खतरनाक पटाखों का इस्तेमाल किया गया था
2 of 9
पुत्तिंगल मंदिर में पटाखों की वजह से ही हुआ भीषण हादसा
- फोटो : ANI
पुत्तिंगल मंदिर में शनिवार की रात आतिशबाजी के लिए ऐसे ही खतरनाक पटाखों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई
3 of 9
मंदिर में हुई आतिशबाजी का नजारा
- फोटो : ANI
इन पटाखों की वजह से ही पुत्तिंगल मंदिर में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 350 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। इनकी संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद थे
4 of 9
आग की चपेट में आया मंदिर
- फोटो : ANI
पुलिस के मुताबिक मंदिर में आतिशबाजी की वजह से आग लगी। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवरात्रि के चौथे दिन माता के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन
रात भर होती रही आतिशबाजी
5 of 9
हादसे के बाद कुछ यूं रहा नजारा
- फोटो : Reuters
अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में इस आतिशबाजी की शुरुआत शनिवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ जो रविवार की भोर करीब 3 बजे तक चलता रहा। इतने लंबे समय तक चले आतिशबाजी ने ही इस दर्दनाक हादसे को जन्म दिया।
विज्ञापन
मदद से लिए सेना ने भेजे हेलीकॉप्टर
6 of 9
नौसेना का डॉर्नियर विमान
- फोटो : ANI
घटना के बाद मोदी ने ट्वीट कर इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। मोदी ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर मुहैया कराए जाने के भी आदेश दिए जिसके बाद नौसेना के डॉर्नियर विमानों और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को राहत कार्य के लिए लगा दिया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
7 of 9
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : ANI
हादसे में घायल हुए लोगों को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज व आस पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों का जायजा लेने पहुंचे अमित शाह
8 of 9
हालात का जायजा लेते राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : ANI
इस घटना के बाद केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और स्वास्थ्य मंत्री रमेश चेन्नीथला हालात का जायजा लेने पहुंचे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
केरल के लिए रवाना होते प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : ANI
हादसे का जायजा लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केरल के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए दो-दो लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।