फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 देशों में चलती है सबसे तेज बुलेट ट्रेन

Thu, 14 Sep 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
बुलेट ट्रेन
भारत में लंबी यात्रा करने का सबसे आसान और सस्ता साधन है ट्रेन। आने वाले दिनों में सरकार देश को बुलेट ट्रेन की सौगत देने जा रही है। अहमदाबाद में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। गुजरात से मुंबई तक चलने वाली यह बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। आइए जानते हैं कि अन्य देशों में चलने वाली बुलेट ट्रेन कितनी स्पीड से दौड़ती है...
विज्ञापन

2 of 6
चाइनीज बुलेट ट्रेन
चीन की बुलेट ट्रेन

चीन में चलने वाली बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 250-350 किलीमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ती है। चीन में बुलेट ट्रेन की आधारशिला 2007 में रखी गई थी और एक साल के अंदर चीन की राजधानी बीजिंग में पहली पैसेंजर बुलेट ट्रेन दौड़ने लगी थी।
विज्ञापन

3 of 6
अमेरिकन बुलेट ट्रेन
अमेरिका की बुलेट ट्रेन

अमेरिका में चलने वाली बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 354 किलोमीटर प्रति घंटा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां चलने वाली इंटरसिटी ट्रेनों की गति भी 145 किलोमीटर की गति से दौड़ती है। 

4 of 6
जापानी बुलेट ट्रेन
जापान की बुलेट ट्रेन

जापान में बुलेट ट्रेन को शिंकनसेन कहा जाता है और यहीं की बुलेट ट्रेन को दुनिया की सबसे आधुनिकतम और सुरक्षित माना जाता है। यहां चलने वाली बुलेट की अधिकत स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। जापान के अधिकतर प्रमुख शहर बुलेट ट्रेन से कनेक्ट हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जर्मन बुलेट ट्रेन
जर्मनी की बुलेट ट्रेन

जर्मनी में चलने वाली बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी सबसे तेज ट्रेन बर्लिन, हैम्बर्ग और कोलोन शहर के बीच चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साउथ कोरिया बुलेट ट्रेन
साउथ कोरिया की बुलेट ट्रेन

साउथ कोरिया में चलने वाली बुलेट ट्रेन सबसे पुरानी और सबसे तेज है। यहां 1992 में ही राजधानी सियोल और बुसन शहर के बीच बुलेट ट्रेन चल पड़ी थी। वर्तमान में चलने वाली सबसे तेज मेट्रो की गति 421 किलोमीटर प्रति घंटा है। बुलेट का सबसे ज्यादा विस्तार भी साउथ कोरिया में ही हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें