बलात्कार की लगातार आ रही खबरों के बाद देश शर्मसार है। बलात्कार की आ रही इन घटनाओं की भयावह सच्चाई के बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आए जो चौंकाते है। बात दरअसल ये थी कि महिलाओं ने झूठे आरोप लगाकर पुरुषों को फंसाया। यहां तक कि उनपर बलात्कार के झूठे आरोप भी लगाए। मामला तब खुला जब पुलिस ने कड़ाई से जांच पड़ताल की, सीसीटीवी खंगाला और पूछताछ के दौरान सवाल जबाव भी किए। यानी सारा मामला झूठा था जिनमें महिलाओं ने पुरुषों को ऐसे कृत्य के लिए फंसाया था जो उन्होंने किया ही नहीं। पढ़िए ऐसे 11 मामले जिन्हें पढ़कर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
RAPE
मामला 2016 का है जब एक महिला ने इंसाफ की मांग के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपने ब्वाय फ्रेंड पर इसलिए बलात्कार का आरोप लगाया क्योंकि वह उससे एक हफ्ते से बात नहीं कर रहा था। महिला की शिकायत के बाद कोर्ट ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ की लड़की झूठ बोल रही है। लड़की की सच्चाई जानकर 28 साल के युवक को कोर्ट ने बलात्कार के मामले में बरी कर दिया। आज वह महिला उस युवक की पत्नी है और उसने माना कि उसने अपने पति के खिलाफ 'फेक केस' किया था। महिला ने यह भी बताया कि 2015 में वह गर्भवति भी हुई थी लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 10
दूसरा मामला दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर का है। 44 साल के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ उसकी ही एक कर्मचारी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जून 2015 में लगाए गए इस आरोप की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। यह मामला तब शुरू हुआ जब डीलर ने अपनी महिला कर्माचारी को काम के दौरान हेरा-फेरी करते हुए पाया। महिला ने पकड़े जाने के बाद अपनी महिला साथी के साथ मिलकर फ्लैट खरीदने के नाम पर उसे लुभाया और मिलने को मजबूर किया। इसके बाद उसे फ्लैट पर बुलाया लिया लेकिन डीलर गुप्ता ने कुछ भी नहीं किया था और जब सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज पेश किया गया तो मामला महिला पर ही भारी पड़ गया।
4 of 10
Rape, Gangrape
2016 में ऐसे ही एक और झूठे बलात्कार के मामले में इंदौर की एक महिला ने शख्स को फंसाने का आरोप लगाया। महिला ने मुंबई के एक व्यवसायी पर होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया। बिजनेसमैन ने खुद को यह साबित कर किसी तरह बचाया कि उस पर जिस समय रेप किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है वह वहां था ही नहीं। मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद महिला के आरोप झूठे साबित हुए। इसके बाद महिला को अंजुना पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 10
Rape, Gangrape
एक और मामला 32 साल की महिला ने छह लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि 25 जुलाई को 6 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसपर रसायन फेंका। महिला होममेकर थी। उसने पूरी कहानी गढ़ी। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का मेडिकल कराया गया जहां पता चला कि महिला की छाती पर हल्की फुल्की चोट के निशान है लेकिन उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती का जांच में पता नहीं चला जैसा उसने शिकायत में कहा था।
महिला के बोले जा रहे झूठ का खुलासा पुलिस ने महिला और उसकी 14 साल की बेटी से अलग अलग बातचीत में पता लगाया। दोनों के बयान एक दूसरे से मिल नहीं रहे थे। मामले से जुड़े तीन लोगों सहित पुलिस ने बताया की कालबर्गी कर्नाटक से कालवा से इतने कम समय में पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : डेमो
मामला 7 जुलाई का है जब 20 साल की लड़की चरकोप पोलिस स्टेशन पहुंची और उसने कहा कि उसका तीन लोगों ने अपहरण कर चलती कार में बलात्कार किया है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह कॉलेज जा रही थी तब इको कार रुकी और उसमें मौजूद लोगों ने उसे कार में खींच लिया। उसने यह भी किया की बलात्कार के बाद उसे वो लोग अक्सा बीच पर फेंक कर चले गए। उस दौरान उन्होंने पैर रस्सी से बांध दिया था। लड़की के झूठ का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। लड़की ने पुलिस को जो जगह बताया वहां वह मौजूद नहीं थी। झूठ के खुलासे के बाद लड़की ने बताया कि वह झूठ बोल रही है उसने लड़के को इसलिए फंसाया था क्योंकि लड़के ने लड़की मां को गाली दी थी।
विज्ञापन
7 of 10
Rape, Gangrape
ठाणे के अस्पताल में काम करने वाली 26 साल की एक नर्स जब हर दिन अपने घर की लड़ाई से परेशान हो गई तो उसने अपने पति को परेशान करने के लिए अपहरण और हरासमेंट की झूठी कहानी गढ़ी। नौपाड़ा पुलिस ने केस रजिस्टर किया और जांच में पाया कि पूरा मामला फेक यानी झूठा है। उसने 13 जून को शिकायत रजिस्टर कराई जिसमें बताया कि उसका अपहरण ऑटो रिक्शे वाले ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर किया था। उसने कहा कि उसका अपहरण क्लोरोफॉर्म सुंघा कर किया गया। क्लोरोफॉर्म की वजह से वह बेहोश हो गई उसके बाद उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। उसने बताया कि वह नौपाड़ा के पास हरी नगर से रिक्शा लिया था।
8 of 10
डेमो
- फोटो : डेमो
एक और मामला हेमंत रेड्डी का है। 38 साल के हेमंत पर बलात्कार का आरोप एक 17 साल की लड़की ने लगाया था। हेमंत को 22 फरवरी को सेशन अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया। जब अदालत ने लड़की से सवाल जबाव किया तो पता चला कि लड़की अपने दोस्त के भाई के साथ शारीरिक रिश्ते में थी।वह पांच महीने की गर्भवती थी। उसे अपने परिवार वालों का बहुत डर था इसलिए उसने रेड्डी पर बलात्कार का आरोप लगा दिया।
9 of 10
Rape, Gangrape
20 साल की लड़की ने 34 साल के एक आदमी पर इसलिए बलात्कार का आरोप लगाया क्योंकि उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संपर्क बनाया लेकिन शादी नहीं की। वैसे लड़की आदमी पर चीटिंग का आरोप लगा कर पुलिस में मामला दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर दिया। केस 2016 में रजिस्टर किया गया एक साल बाद मामले को रफा-दफा किया गया।
वहीं दिल्ली की एक बेहद गंभीर घटना के बारे में पता चला कि एक महिला ने तीन पुरुषों को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाया है। सारा मामला जून 2014 में शुरू हुआ जब हरी नगर पुलिस स्टेशन में महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज की। बाद में जांच में यह पता चला कि महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के कहने पर ऐसा किया था, जो मानते थे कि तीनों आरोपी ने महिला के घर से सोने के गहने चुराए थे।