फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पटरी से उतरी फैजाबाद एक्सप्रेस, कई यात्री घायल

Sun, 01 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 6
दुर्घटनाग्रस्त हुई फैजाबाद एक्सप्रेस - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) रविवार रात 9:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। आधी ट्रेन इंजन के साथ करीब दो किलोमीटर आगे निकल गई। वहीं ट्रेन से अलग हुए चार एसी कोच समेत 12 डिब्बे टूटी कपलिंग के साथ काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गए।
विज्ञापन

राहत और बचावकार्य में जुटे कर्मचारी

2 of 6
शीशे तोड़कर बाहर निकाले यात्री - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
हादसे में सैकड़ों यात्री घायल हो गए हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रेन में फंसे यात्रियों को एसी कोच के शीशे तोड़कर बाहर निकालने का काम देर रात तक जारी था।अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

ट्रेन दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी

3 of 6
दुर्घटनाग्रस्त पद्मावत एक्सप्रेस - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
हादसा गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास हुआ। ट्रेन दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक चलती ट्रेन में अचानक जोर से झटका लगा और कोच पलट गए। अंदर रखा सामान चारों तरफ बिखर गया।

महिलाएं और बच्चे अंदर ही फंसकर रह गए

4 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
यात्रियों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं और बच्चे अंदर ही फंसकर रह गए। चीख पुकार सुनकर पास ही मौजूद टोल प्लाजा के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे

5 of 6
हालात का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
सूचना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायलों को गजरौला, गढ़ और हापुड़ के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया है। उधर, मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर रेलवे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 24 की एक लेन बंद, रेल यातायात भी प्रभावित

6 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे एंबुलेंस - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
प्रशासन ने रेल हादसे के बाद नेशनल हाईवे 24 की एक लेन को बंद कर दिया था। यह लेन एंबुलेंस के लिए आरक्षित कर दी गई थी ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। उधर हादसे के कारण गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच ट्रेन यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें