कोरोना संक्रमण से जुडी खबरों को लेकर फेक न्यूज से सावधान रहने की भी बहुत जरूरत है। सोशल मीडिया पर पुराली तस्वीरों और वीडियो गलत दावों के साथ खूब वायरल हो रहे हैं। आजकल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है जिसमें दावा किया जा रहा है ‘लॉकडाउन के दौरान एक मां ने भुखमरी से परेशान होकर अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली'। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।
दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक तस्वीर और उसपर लिखा डिस्क्रिप्शन।
क्या किया जा रहा है दावा- लॉकडाउन के दौरान एक मां ने भुखमरी से परेशान होकर अपनी चार बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली, और वायरल तस्वीर को लॉकडाउन से जोड़कर पेश किया जा रहा है।
- सबसे पहले इस वायरल तस्वीर को और इसपर लिखे दावे को ध्यान से देखा।
- तस्वीर के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, "उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला में लॉकडाउन के दौरान एक मां ने भुख मरी से तंग आकर अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अब देश में गरीबों का यह हाल हो चुका है और सरकारें जमीनी हकीकत से अलग हटकर लंबी-लंबी कागजी घोषणाएं कर रही हैं' ।
तस्वीर में क्या दिख रहा है-
- तस्वीर में एक महिला सहित पांच लोग हैं
- जमीन पर पांचों मृत हैं
- यह घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की है।
इस वायरल वीडियो पोस्ट पर लिखा है, कि लॉकडाउन के दौरान एक परेशान मां ने भुखमरी से तंग आकर अपनी चार बेटियों के साथ अपनी जान दे दी।
- इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और गूगल रिवर्स इमेज सर्च में देखा,
- और इसको गूगल सर्च की मदद से अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर तलाश किया।
- 2 फरवरी, 2020 को इस तस्वीर को इस्तेमाल किया गया था।
सटीक की-वर्ड लगाकर इस खबर को ढूंढा, अमर उजाला वेब की एक खबर मिली जिसके मुताबिक, ये घटना 1 फरवरी को फतेहपुर में हुई थी जब एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अमर उजाला की खबर की हेडलाइन थी- यूपी: आखिर क्यों चार बेटियों के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर हुई मां, पढ़ें पूरा घटनाक्रम' यह खबर 1 फरवरी को पब्लिश हुई थी।
रिपोर्ट में बताया गया था कि पूरे परिवार के पालन पोषण का खर्च यह महिला ही अकेला चला रही थी। महिला का पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इन्हीं सब बातों से तंग आकर उसने अपनी बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली।
खबर के बिंदु-
खबर की शुरुआत होती है- यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने चार बेटियों के साथ मिलकर जहर खा लिया। पड़ोसियों को घर से बदबू आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
माना जा रहा है श्यामा ने आटे में जहर मिलाया और उससे बनी रोटी बेटियों को खिलाईं और खुद भी खाकर जान दे दी। पुलिस टीम ने पति राम भरोसे को पकड़ लिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले राम भरोसे की पत्नी श्यामा देवी (40) निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में रसोइया का काम करती थी। राम भरोसे कोई काम नहीं करता था। श्यामा ही गृहस्थी का खर्च चला रही थी। श्यामा ही पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) की पढ़ाई समेत पूरी जिम्मेदारी उठा रही थी। नशे का लती राम भरोसे आए दिन घर में झगड़ा करता था।