फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: श्रीलंका के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफा, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास और पीएम मोदी ने किया मां काली का जिक्र

Sun, 10 Jul 2022 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
Sri Lanka Crisis - फोटो : Amar Ujala
गोतबाया राजपक्षे
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता आ चुकी है। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कमी समेत तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे श्रीलंकाई लोग उग्र हो चुके हैं। शनिवार को हजारों लोगों ने राष्ट्रपति आवास और फिर प्रधानमंत्री के घर को निशाना बना लिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर पहुंच गए और उसे आग के हवाले कर दिया। इस बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एलान किया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
Sri Lanka PM - फोटो : Amar Ujala
रानिल विक्रमसिंघे
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सभी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। इन सभी का कहना है कि बदलाव के जिस वक्त का हम इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। वहीं इन सब के बीच राष्ट्रपति ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं बढ़ती हिंसा को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पहले ही इस्तीफा दे दिया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 5
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी
आज यानी रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद की जन्म शताब्दी थी। इस दौरान पीएम मोदी ने विशेष कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कई मसलों पर खुलकर अपनी बात रखी। यूं तो प्रधानमंत्री का पूरा भाषण धर्म, अध्यात्म और देश के विकास पर केंद्रित था, हालांकि इनमें तीन शब्द ऐसे थे, जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। वे शब्द हैं मां काली, स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rohit Sharma - फोटो : Amar Ujala
रोहित शर्मा
भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही रोहित शर्मा बतौर कप्तान लगातार 13 टी-20 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें