फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: सोनिया गांधी से पूछताछ, रणवीर सिंह पर FIR और नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ से बाहर

Tue, 26 Jul 2022 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
खबरों की दुनिया में मंगलवार को काफी हलचल रही। एक तरफ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर ईडी दफ्तर पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की गई। वहीं, फिल्म अभिनेता के बोल्ड फोटोशूट को लेकर देशभर में विरोध बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
Sonia Gandhi - फोटो : Amar Ujala
सोनिया गांधी
नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंचीं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद रहे। उनसे एक दौर की पूछताछ हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसद को पुलिस ने विजय चौक से हिरासत में ले लिया। धरने के दौरान राहुल ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह तेवर दिखाए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सेलेब्स अलग-अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों से गले उतर रही हैं। यही कारण है कि सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neeraj Chopra - फोटो : Amar Ujala
नीरज चोपड़ा
राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें