अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
2 of 4
संजय राउत
- फोटो : Social media
संजय राउत
महाराष्ट्र के सत्ता संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के सत्ता संकट में केंद्रीय जांच एजेंसियों का पूरा योगदान रहा है। ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से महाराष्ट्र में सत्ता संकट का खाका तैयार किया गया है। ऐसा पहले भी हुआ है। भाजपा, ईडी या सीबीआई के द्वारा मामला दर्ज करा सकती है, उन्हें जेल में डाल देगी और क्या करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 4
गुवाहाटी के होटल में अपने विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे।
- फोटो : ANI
एकनाथ शिंदे
शिवसेना के क़द्दावर नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र में मचे सियासी तूफ़ान के बीच इस बात का बखूबी अंदाज़ा है कि इस पूरे प्रकरण में कमजोर कड़ी कौन है और किस कड़ी को मज़बूती से पकड़ करके आगे बढ़ना है। शायद यही वजह है कि कमजोर कड़ी के तौर पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर एकनाथ शिंदे हमलावर हुए। पढ़ें पूरी खबर
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने आज के दिन ही आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद टी20 में भी उन्होंने जगह बनाई और 2007 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, 2011 विश्व कप की टीम में रोहित को जगह नहीं मिली थी और यह बात उनके दिल में लग गई। इसके बाद रोहित ने जमकर मेहनत की और वनडे टीम में वापसी की। 2013 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भी खेला और इसी साल से वनडे-टी20 में टीम इंडिया के नियमित ओपनर बन गए। पढ़ें पूरी खबर