फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पांच सेकंड में सब खत्म’: डोंबिवली फैक्टरी धमाके में घायल शख्स ने बताए उस दिन के हालात, PHOTOS में देखें तबाही

Sat, 25 May 2024 10:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI
डोंबिवली में हुए बॉयलर ब्लास्ट की भयावहता इसी बात से पता चलती है कि पांच सेंकड में वहां सब कुछ नष्ट हो गया। फैक्ट्री में काम करने वाले अवदेश कुमार ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। पांच सेकंड में सब कुछ बर्बाद हो गया। ऐसा लगा जैसे वहां प्रलय आ गया। 
विज्ञापन

2 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI

कुमार गुरुवार को कंपनी में ही थे, जब वहां हादसा हुआ। धमाके के बाद धातु के टुकड़े और मलबे इधर-उधर उड़ने लगे। पूरा परिसर लोहे और कांच के टुकड़ों से भर गया था। अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ सिर्फ लोगों के चिल्लाने की आवाज थी।  

विज्ञापन

3 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI

कुमार उन 60 लोगों में शामिल हैं, जो हादसे के वक्त घायल हो गए थे। बता दें, हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कुमार ने बताया कि अफरा-तफरी के दौरान एक लोहे का एक एंगल मेरी पीठ पर लग गया। एंगल करीब पांच किलो का था। कुछ देर के लिए मेरे लिए सब कुछ सुन्न हो गया। मेरे शरीर से सिर्फ और सिर्फ खून निकल रहा था। दर्द इस कदर हो रहा था कि मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकता। मैंने आस-पास के लोगों से मदद मांगी पर कोई सुनने वाला नहीं था। सब अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।

4 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI

उन्होंने बताया कि कंपनी का सब कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां अब कुछ भी नहीं बचा है। इससे पहले, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं थीं। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

विज्ञापन

5 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI

पुलिस ने आज फैक्ट्री के मालिक और मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी ठाणे पुलिस ने नासिक से हिरासत में लिया है। बता दें, पुलिस ने एक दिन पहले मालिकों और निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में मलय प्रदीप मेहता, मालती प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यहां कोई औद्योगिक सुरक्षा विभाग नहीं है। ऐसी फैक्ट्री यहां आवासीय क्षेत्र के पास होनी ही नहीं चाहिए थी। यह सबसे बड़ा अपराध है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें