फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पहले रिकॉर्ड मतदान, अब चुनाव परिणाम भी कीर्तिमान; 1962 के बाद पहली बार लगातार तीसरी बार 'सरकार रिपीट'

Wed, 05 Jun 2024 04:09 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद देर शाम उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उत्साहित भाजपा  कार्यकर्ताों को देर शाम मुख्यालय के आसपास जश्न मनाते भी देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को आतिशबाजी करते भी देखा गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में अभिनेत्री कंगना रणौत की जीत

2 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से अभिनेत्री कंगना रणौत को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को मात दी।
विज्ञापन

दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप, जीतने वाले प्रत्याशी मनोज तिवारी बांसुरी और दिल्ली बीजेपी प्रमुख

3 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज को जीत मिली है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा की शानदार जीत पर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस आलाकमान ने जीत के बाद खुशी का इजहार किया

4 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस आलाकमान ने भी विक्ट्री मार्क बनाकर जीत के बाद खुशी का इजहार किया। तस्वीर में रायबरेली से जीत हासिल करने वाले सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ सोनिया और प्रियंका गांधी को भी उंगलियों से वी का निशान बनाकर प्रतिक्रिया देते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

5 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
मंगलवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा के जश्न में शरीक हुए।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आने वाले समय में और कठिन श्रम करने का वादा किया

6 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओडिशा में विधानसभा चुनाव जीतने की बधाई दी। पीएम मोदी ने आने वाले समय में और कठिन श्रम करने का वादा करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार कड़े फैसले करेगी।
विज्ञापन

भाजपा को 36.56 फीसदी वोट मिले

7 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री के नेतृ्त्व में भाजपा को 36.56 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस को 21.19 फीसदी वोट मिले हैं। नतीजों की घोषणा के बाद इस बात का उल्लेख करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी किया।

पीएम मोदी को शानदार जीत के बाद वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

8 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का एलान हो चुका है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 292 सीटें मिली हैं। कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन- INDIA के घटक दलों को मिलाकर 234 सीटें मिली हैं। कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी दल बनकर उभरी है।

चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जोरदार अभिनंदन

9 of 11
चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जोरदार अभिनंदन - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जोरदार अभिनंदन हुआ। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जय जगन्नाथ और भारत माता की जयघोष की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह भी बढ़ाया।

झारखंड में चुनाव जीतने के बाद पूर्व सीएम की पत्नी ने ससुर को मिठाई खिलाई

10 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम - फोटो : पीटीआई
झारखंड में विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ससुर औऱ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिठाई खिलाई। बता दें कि हेमंत को प्रवर्तन निदेशालय और ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर रखा है। इस कारण उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा।
विज्ञापन

हैदराबाद में भाजपा की माध्वी लता से बीस साबित हुए चार बार तके सांसद ओेओत

11 of 11
लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हैदरााद के सांसद असदुद्दनी ओवैसी - फोटो : पीटीआई
दक्षिण भारत में भले ही भारत और खुद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने केरल में एक सीट पर चुनाव जीतने, आंध्र प्रदेश में पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार में शामिल होने का जिक्र कर पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं, लेकिन हैदराबाद में उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दनी ओवैसी ने पांचवीं बार जीत दर्ज की। उनकी यह तस्वीर भी चर्चा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें