फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: मुख्यमंत्री केसीआर दो जगह से लड़ रहे चुनाव, जानें तेलंगाना के मंत्रियों की सीटों के समीकरण

Thu, 30 Nov 2023 07:35 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Telangana Election 2023: तेलंगाना की मौजूदा बीआरएस सरकार में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव समेत कुल 18 मंत्री हैं। इनमें से तीन मंत्री बतौर विधान परिषद सदस्य सरकार में मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
तेलंगाना में विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में कुल 3.1 करोड़ मतदाता चुनाव में उतरे 2290 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके साथ ही लोगों की नजर उन सीटों पर भी है जहां मंत्री चुनाव मैदान में हैं। 

तेलंगाना के कितने मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं? किन मंत्रियों के टिकट कटे हैं? मंत्रियों इन सीटों पर उनके सामने कौन हैं? यहां पिछले चुनाव में क्या नतीजे थे? आइये जनते हैं सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 5
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
तेलंगाना के कितने मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं?
तेलंगाना की मौजूदा बीआरएस सरकार में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव समेत कुल 18 मंत्री हैं। इनमें से तीन मंत्री बतौर विधान परिषद सदस्य सरकार में मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव दो सीटों (गजवेल और कामारेड्डी) से मैदान में हैं। 

बीआरएस से इस बार केवल एक मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 2018 में मल्काजगिरी सीट से विधायक चुने गए एम. हनुमंत राव पिछले महीने तक बीआरएस का हिस्सा थे। वह मेडक सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीआरएस ने वहां अन्य उम्मीदवार उतार दिया। 

इसके बाद हनुमंत राव बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में आए और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बन गए। बीआरएस ने मल्काजगिरी सीट पर अब मंत्री मल्ला रेड्डी के दामाद मैरी राजशेखर रेड्डी को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व एमएलसी एन. रामचंदर राव अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
केसीआर सरकार के मंत्रियों का क्या हाल?
तेलंगाना की सरकार में कानून मंत्री ए. इंद्रकरन रेड्डी निर्मल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। टी. श्रीनिवास यादव सनतनगर सीट से उमीदवार बनाए गए हैं जो राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं ऊर्जा मंत्री जी. जगदीश रेड्डी सूर्यापेट से बीआरएस के दावेदार हैं।

4 of 5
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
केसीआर सरकार में कृषि मंत्री एस. निरंजन रेड्डी वानापर्थी विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं। सामाजिक कल्याण मंत्री कोप्पुला ईश्वर धर्मपुरी सीट से चुनाव मैदान में हैं। पलकुर्ती सीट से पंचायती राज मंत्री ई. दयाकर राव किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, वी. श्रीनिवास गौड़ महबूबनगर से उम्मीदवार बनाए गए हैं, जो फिलहाल खेल मंत्री के पद पर हैं। 
विज्ञापन

5 of 5
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
बालकोंडा सीट से वी. प्रशांत रेड्डी बीआरएस के प्रत्याशी हैं। प्रशांत राज्य सरकार में सड़क एवं आवासन मंत्री हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री सी. मल्ला रेड्डी मेडचाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। सरकार में महिला मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी महेश्वरम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। सबिता केसीआर सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर करीमनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next