फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Sat, 16 Jun 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर आज देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नमाज के लिए मस्जिदों को बखूबी सजाया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा कर रहे हैं। बताते चलें कि ईद पहले शुक्रवार के दिन मनाई जानी थी लेकिन शुक्रवार को चांद का दीदार नहीं होने के चलते यह शनिवार को मनाई जा रही है।  राजधानी दिल्ली समेत देशभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।   

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद की बधाई
इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि यह दिन समाज में एकता और शांति लेकर आए। उन्होंने समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़ने की कामना की है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 8
Jama Masjid
राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 8
Shivraj Singh Chouhan & Congress' Kamal Nath
ईद के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ राजधानी भोपाल के ईदगाह पहुंचे है। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। 

 

4 of 8
Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा के गांधी नगरपालिका स्टेडियम में नवाज में शामिल हुए। 
 

 
विज्ञापन

5 of 8
Muqtar Abbas Naqvi offers Namaz
दिल्ली की पंजा शरीफ दरगाह में ईद के मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी नमाज अदा करने पहुंचे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Ghulam Nabi Azad
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर अंसारी ने ईद को खुशियों का त्योहार बताया है। वहीं आजाद ने कश्मीर में शांति और खुशी स्थापित होने की कामना की।
 

 
विज्ञापन

7 of 8
filmmaker Madhur Bhandarkar
गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर पर चल रहे ईद के जश्न में शामिल होने पहुंचे।   

 
विज्ञापन

8 of 8
LK Advani
ईद के मौके पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी और फिल्म निर्माता मधुर भंडाकर।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें