फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plane Crash: भयावह मंजर की दर्दनाक कहानियां, ये हैं भारत में हुए पांच बड़े विमान हादसे

Sat, 08 Aug 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत में हुए पांच बड़े विमान हादसे - फोटो : अमर उजाला
केरल के कोझिकोड जिले के करीपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान रनवे से फिसल गया और 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे विमान के दो टुकड़े हो गए। दुबई से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में क्रू सहित 191 लोग सवार थे। विमान में 10 नवजात बच्चे भी थे। दुबई-कोझिकोड उड़ान संख्या IX-1344 शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते समय फिसल गया। इस हादसे ने एक दशक पहले मंगलोर में हुए इसी तरह के एक विमान हादसे की यादें जहन में जिंदा कर दी हैं। आइए हम आपको देश में हुए पांच बड़े विमान हादसों के बारे में बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई प्लेन हादसा - फोटो : social media
साल 2018 
दो साल पहले मुंबई के भीड़भाड़ वाले एक इलाके में जून महीने में 12 सीटों वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों पायलटों, दो विमान रखरखाव इंजीनियरों और एक पदयात्री की मौत हो गई। ये विमान घाटकोपर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप ओल्ड मलिक एस्टेट में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ये विमान परीक्षण उड़ान के लिए जुहू हवाई अड्डे से रवाना हुआ था।




 
विज्ञापन

3 of 6
मंगलूरू प्लेन हादसा - फोटो : social media
साल 2010
भारत के बड़े प्लेन हादसों में साल 2010 में हुआ मंगलोर प्लेन हादसा शामिल है। दरअसल, एयर इंडिया का एक विमान मंगलोर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान चट्टान से टकरा गया था। इस हादसे की वजह से तकरीबन 160 लोगों की मौत हो गई थी।


 

4 of 6
पटना में प्लेन क्रैश - फोटो : social media
साल 2000
साल 2000 के जुलाई महीने में बिहार के पटना में एक प्लेन क्रैश हो गया था। ये प्लेन एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में क्रैस हुआ, जिसमें 55 लोगों क मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्लेन हादसा - फोटो : social media
नवंबर 1996
साल 1996 के नवंबर महीने में हरियाणा के चरखी दादरी में सऊदी अरब का एक विमान कजाकिस्तान के विमान से टकरा गया। दोनों विमानों की हवा में टक्कर हुई, जिस वजह से 349 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्लेन हादसा - फोटो : social media
साल 1985
23 जून 1985 का वह दिन, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में 329 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें