रविवार की सुबह महाराष्ट्र में पुणे के निकट स्थित पिंपलगांव में एक किसान ने अपने घर के सामने बने कुएं में से किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनी। किसान ने जब कुएं के अंदर के झांका तो उसने देखा कि एक तेंदुआ कुएं में गिरा हुआ है और बचने के लिए दहाड़े लगा रहा है। किसान ने तुरंत फोन करके वन विभाग को बुलाया और गांव वालों को साथ मिलकर तेंदुआ को बचाने में जुट गया। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन
60 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुआ की गांव वालों ने बचाई जान, देखें तस्वीरें
2 of 5
leopard
तेंदुआ जिस कुएं में उसकी गहराई करीब 60 फीट थी। तेंदुआ बचने के लिए लगातार तैरते रहने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
60 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुआ की गांव वालों ने बचाई जान, देखें तस्वीरें
3 of 5
शुरूआत में तेंदुए को देख किसान और गांव वाले डर गए, लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत बांधकर वन विभाग को फोन किया और खुद भी तेंदुआ को बचाने में जुट गए।
60 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुआ की गांव वालों ने बचाई जान, देखें तस्वीरें
4 of 5
leopard
वनविभाग से आए बचाव दल ने लकड़ी का एक मोटा तना जिससे तेंदुआ पानी में उसके सहारे तैर सके। उसके बाद तेंदुए को बचाने के लिए कुएं में कुएं में एक बड़ा पिंजरा डाला गया। पिंजरें की मदद से तेंदुए को सावधानी से बाहर निकाला गया। तेंदुए को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।