फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी उमा भारती तो कभी येदियुरप्पा की वजह से सुर्खियों में रही हैं IPS डी रूपा

Mon, 17 Jul 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
DIG D roopa
एआईएडीएमके की महासचिव वीके शशिकला को दिए जाने वाले स्पेशल ट्रीटमेंट का खुलासा करने वालीं डीआईजी डी रूपा का ट्रांसफर कर दिया गया है। जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा करने वालीं डी रूपा का सुर्खियों से पुराना नाता है। इन सुर्खियों में उनका दिग्गज नेताओं से उलझ जाना भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं डी रुपा की दबंगई से भरा उनका कार्यकाल...
विज्ञापन

2 of 6
सबसे बड़ा मामला हाल ही का है, जिसमें उन्होंने शशिकला के लिए हुए भ्रष्टाचार का खुलासा किया। डी रूपा ने शनिवार को एआईएडीएमके अध्यक्ष शशिकला मामले में अपनी दूसरी रिपोर्ट डीजीपी आर के दत्ता को सौंपी थी। जिसमें उन्होंने जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 6
साल 2000 में यूपीएससी में 43वां रैंक पाने वालीं डी रूपा अफसरों के तबादले के विवाद में सांसद प्रताप सिम्हा से उलझ गई थीं।

4 of 6
उन्होंने कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ भी कदम उठाने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वे बेंगलुरु में डीसीपी थी उस दौरान डी रूपा ने बिना परमिट के चल रही उन गाड़ियों को खत्म किया जो येदुरप्पा से कहीं-न-कहीं जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
डी रूपा जिस वक्त भोपाल में एसपी थी, उस वक्त उन्होंने तत्कालीन सीएम उमा भारती को गिरफ्तार किया था। उमा भारत को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डी रूपा के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई स्तरों पर आवाज भी उठाई है। साथ ही महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए वे किसी भी समय तैयार रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें