जानिए ऑडियो क्लिप का सच
- फोटो : Amar Ujala
इसमें जो हरीश साल्वे की आवाज है वो बहुत बनावटी है, उनकी असली आवाज को हमने यूट्यूब पर जाकर अलग-अलग टीवी शो में सुना तो अंतर साफ दिखाई दिया। तुलनात्मक अध्ययन करने पर साफतौर पर आवाज का टोन और उच्चारण का अंदाज पकड़ा गया।
ऐसे भी कर सकते हैं, ऑडियो क्लिप की पड़ताल-
ऑडियो क्लिप में आवाज की जांच बहुत टेक्निकल टूल के माध्यम से की जाती है मगर आप जर्नलिज्म ओल्ड स्कूल रूल्स के जरिए और अनुभव से भी कर सकते हैं।
सबसे पहले उनकी ओरिजनल आवाज के सैम्पल्स को भी सुनें,
- आवाज का अंदाज
- शब्दों का उच्चारण
- शब्दावली का प्रयोग समझें।
- फिर ऑडियो क्लिप को ध्यान से सुनें।
- उसके प्रत्येक फ्रेम में आवाज के उतार-चढ़ाव को ध्यान से सुनें ।
- कहीं पर भी ब्रेक, कट और जर्क को समझें और अंतर को नोट करें ।
- आवाज के परिवर्तन को महसूस करें और पिछली ऑडियो क्लिप से मिलान करें।
ऑडियो क्लिप को कैसे पहचानें-
- कहां से आप तक आई है
- किसने शेयर की है, वो आपका जानकार है या नहीं
- जिसने शेयर की है उसकी प्रमाणिकता क्या है
- किस सोर्स से फॉरवर्ड की गई है
- जो बोला जा रहा है वह किस तरह का कंटेंट है
- उसके बोलने की टोन क्या है, सकारात्मक या नकारात्मक
- क्या आप उस सोर्स का वेरिफिकेशन कर सकते हैं
- किस समय वो वायरल हो रहा है
- क्या उसके द्वारा दी जा रही सूचना को किसी प्रमाणिक प्लेटफार्म ने पब्लिश या ऑन-एयर किया है
- इस तरह की समझदारी से भी आप एक ऑडियो क्लिप की नीयत को पहचान सकते हैं, बिना सोचे समझे आगे फॉरवर्ड और शेयर बिलकुल नहीं करें।