फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की उमंग; तिरंगे की रोशनी में नहाईं इमारतें

Thu, 15 Aug 2024 03:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इंडिया गेट - फोटो : पीटीआई
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। बुधवार को दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट पर गांधी मंडपम तक तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर इंडिया गेट की बिल्डिंग को तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग किया गया है। तस्वीरों में देखिए देश में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंगों से रोशन इमारतों की रंग-बिरंगी झलकियां...
विज्ञापन

2 of 11
मार्तंड सूर्य मंदिर - फोटो : पीटीआई
अनंतनाग जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इतिहास में पहली बार मार्तंड सूर्य मंदिर को तिरंगा झंडा की भव्य रोशनी से रोशन किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 11
मंत्रालय भवन - फोटो : पीटीआई
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में मंत्रालय भवन को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। 

4 of 11
इंडिया गेट - फोटो : पीटीआई
अटारी में स्वतंत्रता दिवस से पहले अटारी-बाघा बॉर्डर पर तिरंगे की रोशनी से रोशन हुआ इंडिया गेट। 
विज्ञापन

5 of 11
लाल चौक - फोटो : पीटीआई
श्रीनगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा की रोशनी से रोशन किया गया लाल चौक।
विज्ञापन

6 of 11
तेलंगाना विधानसभा - फोटो : पीटीआई
हैदराबाद में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तेलंगाना विधानसभा को तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
विज्ञापन

7 of 11
तेलंगाना सचिवालय - फोटो : पीटीआई
हैदराबाद में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तेलंगाना सचिवालय को तिरंगे के रंगों से सजाया गया।

8 of 11
हुमायूं का मकबरा - फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को हुमायूं का मकबरा राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठा।

9 of 11
इलाहबाद हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।

10 of 11
गांधी मंडपम - फोटो : पीटीआई
कन्याकुमारी समुद्र तट पर 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी मंडपम को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया। 
विज्ञापन

11 of 11
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बीएमसी मुख्यालय - फोटो : पीटीआई
मुंबई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बीएमसी मुख्यालय को तिरंगे रंग में रोशन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें