फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डायलिसिस के लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा, फ्री में होगा इलाज

Sun, 07 Mar 2021 03:46 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरू किया रविवार को देश का सबसे बड़ा डायलसिस अस्पताल
  • इस अस्पताल में रोजाना 500 मरीजों की हो सकेगी निशुल्क में डायलिसिस
विज्ञापन
1 of 3
डीएसजीपीसी ने शुरू किया देश का सबसे बड़ा डायलसिस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारे में किडनी के मरीजों के लिए फ्री में डायलिसिस की सुविधा शुरू की है। इसके लिए डीएसजीपीसी ने गुर एक डायलिसिस अस्पताल की रविवार से शुरुआत की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह देश का पहला सबसे बड़ा निशुल्क सुविधा वाला डायलिसिस अस्पताल है। उन्होंने कहा इस अस्पताल में मरीजों को एक भी पैसा नहीं देना होगा। यहां कोई भी कैश काउंटर नहीं होगा। सिर्फ बीमार मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए एक काउंटर की व्यवस्था होगी। 

अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीनें
रविवार को शुरू हुए इस अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यहां लगाई गई सभी मशीनें और उपकरण जर्मनी समेत दुनिया के कई अलग-अलग मुल्कों से मंगवाए गए हैं। सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।
विज्ञापन

एक दिन में 600 मरीजों का हो सकेगा डायलिसिस 

2 of 3
डीएसजीपीसी ने दक्षिण भारत के कई किडनी रोग विशेषज्ञों को अस्पताल से जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
डीएसजीपीसी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि इस अस्पताल में देश के किसी भी राज्य और शहर से आने वाला कोई भी मरीज अपनी डायलिसिस करा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में एक दिन में तकरीबन 600 मरीजों की डायलिसिस की सुविधा होगी। अस्पताल में देश के प्रमुख किडनी रोग विशेषज्ञ होंगे। इसके अलावा डीएसजीपीसी ने दक्षिण भारत के भी कई मशहूर किडनी रोग विशेषज्ञों को अस्पताल से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट के हिसाब से मुफ्त में भोजन की सुविधा

3 of 3
मरीजों के लिए और भी कई निशुल्क सुविधाएं होंगी शुरू - फोटो : अमर उजाला
इस किडनी सेंटर में इलाज कराने वाले लोगों को उनकी डाइट के हिसाब से मुफ्त में भोजन भी मिलेगा। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष सिरसा ने बताया कि जल्द ही मरीजों के लिए और भी कई निशुल्क सुविधाएं शुरू की जानी हैं।

महीनों का इंतजार होगा खत्म
अभी देश के किसी भी नामी सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के लिए मरीजों को महीनों का इंतजार करना पड़ता है। डायलिसिस के मरीजों को तय समय पर ही अपनी डायलिसिस करानी होती है। प्राइवेट अस्पतालों में जहां एक डायलिसिस का खर्च तीन हजार से पंद्रह हजार रुपये तक करना पड़ता है वहीं सरकारी अस्पताल में इसकी कीमत ज्यादा तो नहीं होती, लेकिन वेटिंग महीनों की होती है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं ऐसे में कमेटी द्वारा शुरू किए गए इस अस्पताल से मरीजों को निश्चित तौर पर बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें