फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Result: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में हारी AAP, जानें गंभीर, मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों के वार्ड का हाल

Wed, 07 Dec 2022 11:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार दिल्ली एमसीडी में करीब 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2017 के मुकाबले लगभग तीन फीसदी कम है। 2017 में 53.55%, 2012 में 53.39% और 2007 में 43.24% फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
1 of 9
दिग्गजों के वार्ड के चुनावी नतीजे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 134 वार्डों में जीत दर्ज किया। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में जरूर नतीजों ने सबको चौंका दिया। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल की। हालांकि, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जरूर बड़ा झटका लगा। सिसोदिया लक्ष्मी नगर वार्ड में रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 

मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, अजय माकन, कपिल मिश्रा समेत अन्य दिग्गजों के वार्ड में क्या हुआ? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन

2 of 9
अरविन्द केजरीवाल का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के वार्ड में आप जीती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। यहां आप प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल कर ली। भाजपा की तरफ से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा ने टक्कर दी। 
वार्ड जीत
वार्ड 74 चांदनी चौक  आम आदमी पार्टी
विज्ञापन

3 of 9
मनीष सिसोदिया का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया के वार्ड में हार गई आप 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर वार्ड नंबर 203 लक्ष्मी नगर में आता है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अल्का राघव ने जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की तरफ से सुनीता धवन प्रत्याशी थीं। 
 
वार्ड जीत
वार्ड 203 लक्ष्मी नगर  भाजपा

 

4 of 9
राघव, गम्भीर, आदेश का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के क्षेत्र में भाजपा का जलवा 
भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद मनोज तिवारी वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं। इसी वार्ड में भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा भी रहते हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी की प्रीति गुप्ता ने जीत हासिल की है। प्रीति का मुकाबला आम आदमी पार्टी की विद्यावती और कांग्रेस की रीता से हुआ। 
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 231 घोंडा भाजपा
विज्ञापन

5 of 9
अजय माकन का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
अजय माकन के वार्ड में BJP जीती
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता अजय माकन वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन में रहते हैं। यहां से कांग्रेस की वंदना सिंह और आप की प्रिया चंदेला को भारतीय जनता पार्टी की शशि तलवार ने हरा दिया।  
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 96 राजौरी गार्डन भाजपा

 
विज्ञापन

6 of 9
राघव, गम्भीर, आदेश का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष, गौतम गंभीर के वार्ड में हारी भाजपा
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर में रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के सांसद गौतम गंभीर के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इसी वार्ड में रहते हैं। यहां से भाजपा की प्रत्याशी मनिका निश्चल चुनाव हार गईं। आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत हासिल की।  
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर आप

 
विज्ञापन

7 of 9
रमेश बिधूड़ी का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
सांसद बिधूड़ी के क्षेत्र में हारी भाजपा 
दिल्ली के वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी रहते हैं। यहां भाजपा को झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा बिधूड़ी को आम आदमी पार्टी की सुगंधा ने हरा दिया। कांग्रेस की तरफ से पूजा बिधूड़ी ने चुनाव लड़ा।  
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 178 तुगलकाबाद  आप

8 of 9
गोपाल राय का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय के वार्ड में कांग्रेस जीती
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय वार्ड नंबर 234, कबीर नगर में रहते हैं। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ ने जीत हासिल की। जरीफ को भाजपा के विनोद कुमार और आम आदमी पार्टी के साजिद खान ने टक्कर दी। 
 
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 234, कबीर नगर कांग्रेस
विज्ञापन

9 of 9
अमानतुल्लाह खान का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
अमानतुल्लाह खान के वार्ड में कांग्रेस जीती 
दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर में रहते हैं। यहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला। आप की प्रत्याशी सलमा खान और भारतीय जनता पार्टी की लता देवी को हराकर कांग्रेस की नाजिया दानिश ने जीत हासिल कर ली। 
 
वार्ड जीत
वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें