फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Result: केजरीवाल के मंत्रियों का बुरा हाल, जैन-गहलोत के क्षेत्र में खाता तक नहीं खुला, जानें नतीजे

Wed, 07 Dec 2022 05:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों की साख भी दांव पर है। आइए जानते हैं कि किस मंत्री के क्षेत्र में कितने वार्ड हैं और वहां किन-किन के बीच मुख्य लड़ाई हुई? 
विज्ञापन
1 of 6
MCD Election Results - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मतलब भारतीय जनता पार्टी से 15 साल की सत्ता छिन गई। हालांकि, दिल्ली सरकार के कई मंत्री जरूर अपने क्षेत्रों के वार्डों को नहीं जीता पाए। 

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से लेकर सत्येंद्र जैन तक के विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। आइए जानते हैं अन्य मंत्रियों के क्षेत्र में पड़ने वाले वार्ड में क्या नतीजे आए?
विज्ञापन

2 of 6
Delhi MCD Election 2022 Result - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इनके क्षेत्र में चार वार्ड आते हैं। इनमें मयूर विहार-11, पटपड़गंज, विनोद नगर और मंडावली शामिल है।
वार्ड कौन जीता
196 मयूर विहार-2 आप की जीत 
197 पटपड़गंज भाजपा की जीत 
198 विनोद नगर भाजपा की जीत 
199 मंडावली भाजपा की जीत 

 
विज्ञापन

3 of 6
Delhi MCD Election 2022 Result - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन, कैबिनेट मंत्री
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। 
 
वार्ड जीत
58 सरस्वती विहार भाजपा 
59 पश्चिम विहार भाजपा 
60 रानीबाग भाजपा 

 

4 of 6
Delhi MCD Election 2022 Result - फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इनमें दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली। राय अपने क्षेत्र की सिर्फ एक ही सीट आम आदमी पार्टी को जीता पाए। 
 
वार्ड कौन जीता
233 सुभाष मोहल्ला भाजपा की जीत 
234 कबीर नगर कांग्रेस की जीत 
235 गोरख पार्क आप की जीत 
236 कर्दमपुरी भाजपा
विज्ञापन

5 of 6
Delhi MCD Election 2022 Result - फोटो : अमर उजाला
कैलाश गहलोत, परिवहन मंत्री
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं। इन चारों वार्ड में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। तीन सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। 
 
वार्ड कौन जीता
126 ईसापुर निर्दलीय जीते 
127 नजफगढ़ भाजपा की जीत 
128 दिचाऊं कलां भाजपा की जीत 
129 रोशनपुरा  भाजपा की जीत 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi MCD Election 2022 Result - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार आनंद,  एससी-एसटी मंत्री
दिल्ली सरकार के एससी-एसटी मंत्री राजकुमार आनंद पटेल नगर से आते हैं। यहां चार वार्ड हैं, जहां चुनाव हुए थे। केजरीवाल सरकार में राजकुमार आनंद इकलौते मंत्री हैं, जिनके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।  
 
वार्ड जीत
85 वेस्ट पटेल नगर  आप 
86 ईस्ट पटेल नगर आप 
87 रंजीत नगर आप 
88 बलजीत नगर आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें