फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Political Map: दिल्ली के चुनाव नतीजों के बाद कितना बदल जाएगा देश का सियासी नक्शा? मोदी राज में ऐसे बदली तस्वीर

Sat, 08 Feb 2025 03:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Political Map: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बीच देश के राजनीतिक नक्शे पर सभी की नजर है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। केंद्र में उनकी सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? बीते 11 साल में इसमें कितना बदलाव आया है? खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का इस पर क्या असर होगा? आइये समझते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को दिल्ली की 70 सीटों में से 48 और ‘आप’ को 22 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है, जबकि भगवा पार्टी के प्रवेश वर्मा ने चर्चित नई दिल्ली सीट पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है।

इससे पहले 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश की सियासत में बहुत कुछ बदला है। ये बदलाव देश के सियासी नक्शे पर भी दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है? मोदी सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्सों में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? इस वक्त देश का सियासी नक्शा कैसा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सत्ता में आने के समय देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार चला रहे थे। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।
संबंधित वीडियो



यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था, जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है। 

4 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजो के बाद क्या बदला?
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में भाजपा नीत गठबंधन ने अपनी सत्ता बरकरार रखी। वहीं, झारखंड में झामुमो ने अपनी सरकार कायम रखी। महाराष्ट्र में देश की 10.00% आबादी रहती है। देश के 9.4 फीसदी भू-भाग वाले महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति की सरकार शासन कर रही है। वहीं, देश के 2.4 फीसदी भू-भाग वाले झारखंड में देश की करीब तीन फीसदी आबादी निवास करती है। यहां हेमंत सोरेन अपनी सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली चुनाव के नतीजों का क्या असर?
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने वापसी की है। देश की आबादी का लगभग 1.3 फीसदी हिस्सा रहता है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, दिल्ली की आबादी 1.68 करोड़ थी। देश के 0.02 फीसदी भू-भाग वाले केंद्र शासित प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार शासन कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
Political Map - फोटो : Amar Ujala
अभी किन-किन राज्यों की सरकार में भाजपा या एनडीए की सरकार? 
राज्य किससे गठबंधन?
अरुणाचल प्रदेश भाजपा
असम भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ
गोवा भाजपा, एमजीपी
गुजरात भाजपा
हरियाणा भाजपा 
मध्य प्रदेश भाजपा
महाराष्ट्र भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट)
मणिपुर भाजपा
मेघालय एनपीपी, भाजपा
नगालैंड एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा
पुडुचेरी एआईएनआरसी, भाजपा
सिक्किम एसकेएम
त्रिपुरा भाजपा, आईपीएफटी
उत्तर प्रदेश भाजपा
उत्तराखंड भाजपा
बिहार भाजपा, जदयू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली चुनाव - फोटो : Amar Ujala
कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस या गठबंधन की सरकार? 
राज्य किससे गठबंधन?
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
झारखंड जेएमएम, कांग्रेस
तमिलनाडु डीएमके, कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस
तेलंगाना कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें