अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान 'वायु' के 13 जून को गुजरात पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तूफान गंभीर रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। जानिए भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफानों के बारे में:
विज्ञापन
2 of 8
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
फैनी चक्रवात
मई 2019 में आए इस तूफान का सबसे अधिक असर ओडिशा में देखा गया था। इस तूफान में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तूफान का सर्वाधिक प्रभाव पुरी में दिखा जहां लगभग 40 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
भोला चक्रवात 1970
3 नवंबर 1970 को आए भोला चक्रवात ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) और भारत के पश्चिम बंगाल में जमकर उत्पात मचाया था। यह भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में पहले स्थान पर है। इसमें कम से कम 5 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
4 of 8
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ओडिशा चक्रवात 1999
25 अक्टूबर 1999 में आए ओडिशा चक्रवात में 10405 लोगों की मौत हो गई थी। इस चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
5 of 8
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश चक्रवात 1977
14 नवंबर 1977 को आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात में आधिकारिक रूप से 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हवाओं की अधिकतम रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुच गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर हिंद महासागर चक्रवात, 1969
तीन जनवरी से 7 दिसंबर 1969 के दौरानआए छोटे-बड़े कई तूफानों में लगभग 11735 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
7 of 8
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
नीलम चक्रवात 2012
28 अक्टूबर 2012 में आए चक्रवात नीलम के दौरान 75 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
7 अक्टूबर 2014 को आए हुदहुद चक्रवात में से 124 लोगों की मौत हो गई थी। इस चक्रवात ने अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, विशाखापट्टनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में तबाही मचाई थी।