तूफान 'अम्फान' ने पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया के बीच कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं की वजह से नुकसान हुआ है। बंगाल की खाड़ी से चला अम्फान अब अपना असर दिखाने लगा है। पश्चिम बंगाल के आसमान में घनघोर काले बादल छाए हैं। तेज हवाएं पेड़ों को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं। इमारतें काले आसमान के नीचे अलग ही नजर आ रही हैं, सड़कों पर बारिश के पानी जमा हो गए हैं। कई जगहों पर टूटकर पेड़ गिरे हैं और 102 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं। तस्वीरों में देखिए अम्फान का असर...
विज्ञापन
2 of 8
ओडिशा और पश्चिम बंगाल मे भारी बारिश
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना पहुंचा चक्रवाती तूफान अम्फान, इसके साथ ही भारी बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई। इसके चलते कोलकाता सहित कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
3 of 8
एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है
- फोटो : पीटीआई
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान अम्फान 160 किमी. प्रति घंटे की गति से बंगाल तट से आगे बढ़ रहा है और लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात है। तेज हवा के चलते कुछ पेड़ सड़कों पर गिर गए। उन्हें हटाने के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
4 of 8
अम्फान की दस्तक के साथ ही आसमान से बादल बरस रहे हैं
- फोटो : पीटीआई
चक्रवाती तूफान अम्फान का एक हिस्सा जमीन से टकराया है। पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
समुद्र के किनारे खड़ी नावें
- फोटो : पीटीआई
सागर की लहरों से बातें करने वाली ये नाव तूफान के कारण किनारों पर खड़ी हैं। आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
तेज हवा और बारिश के बीच अपने बच्चे के साथ घर की ओर दौड़ती महिला
- फोटो : पीटीआई
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अम्फान कुछ देर में कोलकाता और आसपास के इलाकों में पहुंचेगा और 110 से 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फिलहाल 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की गति से यह आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
सागर किनारे, लहरों को निहारे
- फोटो : पीटीआई
चक्रवाती तूफान अम्फान बंगाल के तट से टकरा चुका है और लैंडफॉल प्रक्रिया में है, अगले कुछ घंटे बेहद अहम होंगे। एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह अलर्ट है। ओडिशा के कुछ इलाकों और प. बंगाल के दीघा में इसने नुकसान पहुंचाया है।
प. बंगाल में अब तक करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ लोग सागर के किनारे लहरों से हो रहे कटाव को रोकने की कोशिश में जुटे हैं।