फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इस शहर में शुरू हुआ ऐसा अनोखा न्यूज चैनल, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Thu, 06 Dec 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyang news channel - फोटो : social media

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो न्यूज चैनल न देखता हो। इन न्यूज चैनलों में अब तक तो आपने यही देखा होगा कि उसमें काम करने वाले एंकर बोलने में भी स्मार्ट होते हैं और देखने में भी। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे न्यूज चैनल के बारे में कभी सुना है, जिसमें सिर्फ दिव्यांग ही काम करते हों। नहीं ना...लेकिन हम आपको बता दें कि सूरत में एक ऐसा न्यूज चैनल शुरू हुआ है, जो पूरी तरह से दिव्यांगों के लिए ही है। 



यह देश का पहला 'दिव्यांग' न्यूज चैनल है, जो सोमवार से शुरू हुआ है। इस न्यूज चैनल की खास बात ये है कि इसमें एंकर से लेकर गेस्ट तक सभी दिव्यांग ही होंगे। इस चैनल का प्रसारण दक्षिण गुजरात में शुरू हो चुका है और कुछ दिनों में पूरे देश में भी प्रसारण किया जाएगा। 


इस चैनल को डिसेबल वेल्फेयर ट्रस्ट ने शुरू किया है। चैनल के संचालक कनु टेलर ने कहा- 'आने वाले दिनों में इस चैनल के लिए इंटरव्यू लेने से लेकर एंकरिंग करने तक सभी काम दिव्यांग ही करेंगे। जल्द ही उनके लिए ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इसमें करीब 6 महीने लग सकते हैं। उसके बाद यह दिव्यांगों के लिए दिव्यांग द्वारा चलने वाला चैनल बन जाएगा। 


इस चैनल में इंटरव्यू, दिव्यांगों के लिए चलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, धार्मिक और सामाजिक खबरों के अलावा अन्य किसी विषय का प्रसारण नहीं किया जाएगा। इस दिव्यांग चैनल की प्रोग्राम डायरेक्टर नितल शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चैनल का नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा है। 


गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने इस चैनल के बारे में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं दिव्यांग और समाज तक आसानी से पहुंचाने में यह चैनल अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई संस्थाएं और एनजीओ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि यह चैनल उनके काम को भी दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next