फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मेडिकल स्टोर से लेकर फल की दुकान तक, कुछ इस तरह सामाजिक दूरी का पालन कर रहा भारत

Thu, 26 Mar 2020 08:55 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना वायरस के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसके आधार पर मई के मध्य तक यह आंकड़ा 10 लाख से 13 लाख के बीच पहुंच सकता है। यह अनुमान संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के वैज्ञानिकों की एक टीम ने लगाया है। अध्ययन के मुताबिक अगर सामूहिक दूरी जैसे उपायों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अप्रैल के अंत तक मरीजों की संख्या तीस हजार से 230,000 के बीच हो सकती है। सामाजिक दूरी बनाने के लिए सराकर ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया है और लोगों से इसे पालन करने को कहा है। देश की जनता अब इसे गंभीरता से लेते हुए समाजिक दूरी का पालन करते हुए दिख रही है। राशन की दुकानों पर पहुंचे लोग या जरूरी कामों से बाहर निकले लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते लोग - फोटो : ANI
गौतम बुद्धनगर के नोएडा सेक्टर 19 के मदर डेयरी बूथ पर लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हैं और सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बनाया गया घेरा - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलावर को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि सामाजिक दूरी के जरिए ही इस बीमारी से निपटा जा सकता है, क्योंकि यह काफी तेजी से फैल रही है। चूने से दुकान के सामने गोला बनाया गया है ताकि लोग एक दूसरे दूरी बनाए रखें।

4 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में नगर निगम ने रात और आज सुबह चूने से लाइन और गोले दुकानों के सामने बनावाए हैं। आगे अब इसे पेंट से करवाएंगे ताकि लंबे समय तक गोले बने रहें और लोग सामिजक दूरी का पालन आसानी से करें।
विज्ञापन

5 of 7
फल की दुकान के सामने समाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोले - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में फल की दुकान के सामने नगर निगम ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाए हैं। लोगों से कहा गया है कि जब अधिक जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन

6 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
राशन की दुकान पर लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उन्हें भी मालूम है कि इस महामारी से निकलने के लिए यही एक रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सामाजिक दूरी का पालन करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए घेरे में खड़े लोग। पुलिस इस बात का ध्यान रख रही है लोग इस नियम का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें