फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: स्वास्थ्यकर्मी पूछे ये सवाल तो बताएं सही हाल.. तभी सुरक्षित बची रहेगी जान

Mon, 30 Mar 2020 07:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस स्टाफ और आमजन के लिए ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीड्यूर’ जारी की है। इसमें आम लोगों के लिए कोरोना से जुड़े सवालों का सही जवाब देने के लिए कहा गया है ताकि डॉक्टर व स्टाफ आपकी तकलीफ को लेकर सही फैसला ले सकें। डॉक्टर या कोई दूसरा स्वास्थ्यकर्मी आपने अगर ये सवाल पूछता है तो आपको हां या ना में इनका जवाब देना है तभी जान सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

इन सवालों का सही जवाब देना जरूरी

2 of 5
आपस में चर्चा करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • परिवार का कोई सदस्य विदेश से लौटा है?
  • क्या रोगी क्वारंटीन में रहा है?
  • पिछले14 दिनों में कोई सदस्य कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है?
  • क्या आपको बुखार है?, क्या आपको खांसी है?
  • क्या आपको गले में खरास है?
  • सांस लेने में तकलीफ हो रही है?
विज्ञापन

मास्क गले में न लटकाएं

3 of 5
इटली की तरह भारत में भी लोग लॉकडाउन के दौरान पलायन कर रहे हैं। - फोटो : PTI
वायरस के प्रकोप को बढ़ता देख अधिकतर लोग मास्क पहनने लगे हैं लेकिन इसका सही इस्तेामल जरूरी है। तो आइए जानते हैं मास्क पहनने से पहले और मास्क पहनने के बाद क्या सावधानी बरतनी है।
  • मास्क को छूते वक्त हाथ को साफ सुथरा रखें।
  • मास्क से मुंह, नाक और ठुड्डी को कवर करें।
  • मास्क को गले में लटकाकर बिलकुल न रखें।
  • मास्क को हर छह घंटे या गीला होने पर बदलें।
  • डिस्पोजेबल मास्क को दोबारा प्रयोग न करें।

सैनेटाइजर भी अच्छा उपाय

4 of 5
sanitizer - फोटो : sanitizer
  • जहां हाथ धोना संभव नहीं वहां सैनेटाइजर का प्रयोग करें।
  • गंदे या ग्रीस लगे हाथ में मौजूद गंदगी सैनेटाइजर से साफ नहीं होती है।
  • सैनेटाइजर से केमिकल, पेस्टिसाइड आदि साफ नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब धुलना है हाथ

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खाना बनाने और खाने से पहले और बाद।
  • बीमार को छुने से पहले और बाद।
  • शौचालय करने के बाद बेहद जरूरी।
  • नाक साफ करने, छींकने के बाद।
  • पालतू पशु को छूने के बाद।
  • कूड़ेदान छूने या कूड़ा फेंकने के बाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें