देश में कोरोना वायरस से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 1251 पहुंच गई है। आकंड़ों को देखें तो इस संक्रमण से हुईं मौतों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सरकार इस संक्रमण से देश को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। लेकिन बावजूद इसके हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति बेकाबू हो इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुजुर्गों के लिए परामर्श जारी किए हैं।
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को है। ऐसे समय में इनका काफी ध्यान रखने की जरूरत है। बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है ऐसे में यह वायरस उनपर आसानी से हमला कर सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे कोरोना वायरस से बुजुर्गों का बचाव किया जा सकता है।