फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Fact Check: इटली में COVID-19 मरीजों की बताकर शेयर हो रही है क्रोएशिया में भूकंप के बाद की तस्वीरें

सार

वायरल तस्वीर का सच
कुछ भी शेयर या फॉरवर्ड करते हुए रखें ख्याल
क्रोएशिया में भूकंप के बाद की तस्वीरें हो रही हैं शेयर
इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की नहीं है ये तस्वीर
फेक न्यूज से सावधान रहें
विज्ञापन
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस ( COVID-19)  के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया। इसका मकसद यही है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। लॉकडाउन की स्थिति में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी बहुत संवेदनशील होनी चाहिए खासकर खबरों को वायरल करने और शेयर करने को लेकर। कोरोना वायरस को लेकर तमाम सूचनाएं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है जिनमें से आजकल कुछ तस्वीरें गलत तथ्यों के साथ खूब शेयर की जा रही है।
विज्ञापन

फेक न्यूज से सावधान रहें

2 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
आजकल सोशल मीडिया पर इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सड़क किनारे कुछ हॉस्पिटल बेड्स हैं और उन पर मरीज दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की हालत है और इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अस्पतालों में जगह नहीं है। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया यह फेक न्यूज है और गलत दावे के साथ वायरल हो रही है।

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स  ने ये तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर की है
दावे का आधार- कुछ तस्वीर जिनमें हॉस्पिटल बेड और मरीज सड़कों पर नजर आ रहे है
क्या किया जा रहा दावा- यह इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की हालत है और इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अस्पतालों में जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल के चरण

3 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
  • सबसे पहले इस तस्वीर को डाउनलोड करके सेव किया, उसके बाद इसको गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया,
  • रिवर्स इमेज सर्च से कुछ ट्वीट्स हमारे हाथ लगे जिनमें एक ट्वीट, ट्विटर यूजर एंजेलिना का था,
  • उन्होंने बिल्कुल यही तस्वीर 22 मार्च  को शेयर की थी,
  • इन्हीं तस्वीरों के सेट पर उन्होंने डिस्क्रिप्शन लिखा था, कि ये तस्वीरें क्रोएशिया की राजधानी जैग्रब में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के बाद की हैं
  • अपनी ट्विटर पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि यह तस्वीरें झटके के बाद मेडिकल सुविधा की गंभीर हालात को दिखाती है।

अब अगला कदम था इस खबर की पुष्टि करना कि क्रोएशिया में भूकंप कब आया था,
  • गूगल पर सर्च करने पर तमाम ऐसे तथ्य हाथ लगे जिनमें यह स्पष्ट हुआ कि क्रोएशिया और अन्य पड़ोसी देशों में 22 मार्च को भूकंप आया था
  • एक वीडियो भी मिला जो क्रोएशिया के दैनिक '24Sata' का था जिसमें प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के बाहर की पूरी घटना को वीडियो रिपोर्ट बनाकर दिखाया है।

तस्वीरों के माध्यम से पड़ताल

4 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
तस्वीर 1
‘ABC न्यूज ’ के आर्टिकल में  प्रकाशित तस्वीरें
  • इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलिया के ‘ABC न्यूज ’ ने अपने एक आर्टिकल में प्रकाशित किया था जिसमें क्रोएशिया में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी थी
  • ये सारी तस्वीर जैग्रब, क्रोएशिया की है,
  • इन तस्वीरों में महिलाओं को मैटरनिटी वॉर्ड से सुरक्षित बाहर अपने नवजात बच्चों के साथ निकलते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

तस्वीर-2: इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की नहीं है ये तस्वीर

5 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
तस्वीर-2
इस तस्वीर को ध्यान से देखने में साफ हो जाता है कि ये तस्वीर भी प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के बाहर की ही है
  • तस्वीर में दिखने वाले स्ट्रक्चर,
  • तस्वीर में दिखने वाले लोग,
  • अस्पताल की लोकेशन,
  • आसपास का मौसम,
  • और अस्पताल की संरचना,
  • 7 मिनट के एक वीडियो में भी नवजात बच्चों को माताओं के साथ बाहर निकलते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीर- 3: कुछ भी शेयर या फॉरवर्ड करते हुए रखें ख्याल

6 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar ujala
तस्वीर- 3
  • बॉस्निया के पत्रकार मिरनेस कोवाक ने ये तस्वीरें 22 मार्च 2020 को ट्विटर पर शेयर की थी।
  • उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था -“Heartbreaking photos of mothers with their newborns :baby: waiting outside in the cold during the #earthquake this morning in #Zagreb #Croatia.
  •  ( हिंदी अनुवाद – नवजात बच्चों के साथ माताओं की दिल दहला देने वाली तस्वीरें: आज सुबह आए भूकंप के बाद इतनी ठंड में बाहर इंतजार करते हुए #Zagreb #Croatia.)”

इस ट्वीट से भी साबित होता है ये इटली की तस्वीर नहीं है।

विज्ञापन

इटली में कोरोना वायरस के मरीजों की नहीं है ये तस्वीर

7 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
तस्वीर-4
  • जर्नलिस्ट लैन फ्रेजर ने ये तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट की, उन्होंने ट्वीट करते हुए ‘Virsak.info’ का एक आर्टिकल शेयर किया,
  • उन्होंने ट्वीट करते हुए ये भी बताया कि भूकंप उनके अस्पताल पर और भी अधिक प्रेशर डाल सकता था,
इस ट्वीट से भी साबित होता है ये इटली की तस्वीर नहीं है।

तस्वीर का सत्यापन कैसे करें ?
  • अगर कोई फेक तस्वीर आपके सामने आती है, तो उसका सत्यापन ऐसे करें-
  • गूगल रिवर्स इमेज रिसर्च टूल का प्रयोग करें।
  • जिस तस्वीर की सत्यता को जानना है उसका प्रयोग करके सर्च करें।
  • इस सर्च को दो तरह से किया जा सकता है।
  • पहला, सर्च करने के लिए इमेज फाइलों का उपयोग करें और लिंक्स को ध्यान से पढ़ें।
  • दूसरा, सर्च करने के लिए ऑनलाइन से इमेज यूआरएल का उपयोग करें, या फिर सीधे ही तस्वीर को क्रॉप करके उस तस्वीर को अपलोड करें।
  • तस्वीर को सर्च करने पर बहुत सारे लिंक्स खुल जाएंगे, उनको एक-एक करके देखें।
  • प्रामाणिक वेबसाइट्स को ही आधार बनाएं।

पड़ताल का परिणाम

8 of 8
वायरल तस्वीर का सच - फोटो : Amar Ujala
क्रोएशिया में भूकंप के बाद की तस्वीरों को इटली में COVID-19 मरीजों की बताकर शेयर किया जा रहा है। तस्वीर क्रोएशिया के एक अस्पताल के बाहर की है और इसका कोई संबंध इटली में COVID-19 मरीजों से नहीं है।

कोरोना वायरस की इस भयावह स्थिति में भ्रामक और झूठी जानकारियां जानलेवा भी हो सकती हैं। किसी भी जानकारी को शेयर करते समय उसकी जांच पड़ताल कर लें। किसी भी वायरल पोस्ट पर बिना वेरिफिकेशन विश्वास न करें। प्रामाणिक माध्यमों को ही जानकारी का हिस्सा बनाएं।

कोरोना वायरस से सावधानी ही बचाव है।

Bibliography and References-

Coronavirus lockdown in Croatia's capital of Zagreb hampered by magnitude-5.3 earthquake
https://www.abc.net.au/news/2020-03-23/coronavirus-lockdown-zagreb-hampered-earthquake/12080066

Earthquake Pictures from Hospitals: Shock on Rib, Road Patients ...
Pročitajte više na: https://www.24sata.hr/news/potresne-slike-iz-bolnica-kaos-na-rebru-ostecena-i-petrova-682546 - 24sata.hr

Earthquake in Croatia, people on the streets
youtube.com/watch?v=F70c3SyK9Po

*kmario
@kmario
Petrova bolnica rodilište
https://twitter.com/kmario/status/1241620073443397634?

*Mirnes Kovac
@MirnesKovac
https://twitter.com/MirnesKovac/status/1241688255436861441

*Ian Fraser
@Ian_Fraser
https://twitter.com/Ian_Fraser/status/1242529076436512768
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next