आपको जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन छत्तीसगढ़ की ये महिला पुलिस कांस्टेबल फेसबुक पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। स्मिता छत्तीसगढ़ के उन चेहरों में से हैं जो फेसबुक पर बेहद लोकप्रिय हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : facebook
फेसबुक पर स्मिता को फॉलो करने वालों की संख्या 7 लाख 20 हजार से ज्यादा पर पहुंच गई है। साल 2011 में स्मिता ने छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वॉइन की थी।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : facebook
स्मिता फेसबुक पर गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए भी मुहिम चला रही हैं। लोगों का मानना है कि 20 महीने में फेसबुक पर स्मिता की लोकप्रियता की वजह भी यही है।
4 of 10
- फोटो : facebook
स्मिता कहती भी हैं कि फेसबुक पर खुद को प्रमोट करने के लिए उन्होंने किसी पीआर एजेंसी की मदद नहीं ली है, बल्कि लोग उनके फेसबुक पोस्ट और उनकी मुहिम की वजह से ही उनसे जुडे़ हैं।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : facebook
2015 में स्मिता ने खुद अपने साथ हुई दुखद घटना का जिक्र करते हुए लोगों की मदद के लिए फेसबुक अकांउट बनाया। स्मिता ने कहा 'जब मैं साल 2013 में पुलिस प्रशिक्षण के दौर से गुजर रही थी तभी अचानक मेरे पिताजी शिव कुमार तांडी बहुत ज्यादा बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : facebook
हमारे पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसा नहीं था। आखिरकार हम अपने पिताजी को बचा नहीं पाए और एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्मिता ने बताया कि उनके पिता भी पुलिस में कांस्टेबल थे, जिन्होंने साल 2007 में एक दुर्घटना के बाद रिटायरमेंट ले लिया था।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : facebook
स्मिता को एहसास हुआ कि देश में ऐसे हजारों लोग होंगे जो पैसे न होने के चलते जान गंवा देते हैं। स्मिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोगों की मदद के लिए एक ग्रुप बनाया और पैसा इकट्ठा करने लगीं। हालांकि शुरुआत में लोगों ने उनपर भरोसा नहीं किया।
8 of 10
- फोटो : facebook
स्मिता के मुताबिक अगर कहीं रायपुर या उसके आस-पास के इलाके में किसी असहाय को इलाज के लिए मदद की जरुरत होती है तो पहले वो खुद जाकर उन लोगों से मिलती हैं।
9 of 10
- फोटो : facebook
पूरी जानकारी जुटाने के बाद वो लोगों से मदद की अपील के लिए फेसबुक पोस्ट लिखती हैं। फेसबुक पर स्मिता अब तक सैकड़ों लोगों की मदद कर चुकी है।
उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर ऐसी ढेरों कहानियां का जिक्र है जिनकी उन्होंने मदद की है। सीनियर अधिकारियों को भी स्मिता की लोकप्रियता की जानकारी है। किराए के मकान में रहने वाली स्मिता को महिला हेल्पलाइन और सोशल मीडिया टीम में जगह दी गई है।