फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, दिखे इस 'कूल' अंदाज में, देखें तस्वीरें...

Sun, 25 Feb 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
1 of 5
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (24 फरवरी) को कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष काफी 'कूल' अंदाज में नजर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनकी कुछ खास तस्वीरों पर...
 
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार (25 फरवरी) को राज्य के इकाई अध्यक्ष डॉ जी. परमेस्वर के साथ विजयपुरा पहुंचकर वृक्षस्थ 2018 की हाफ मैराथन में भाग लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बागलकोट जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बगीना में बांध के जलाशय का स्तर बढ़ाने के लिए प्रर्थना की है। 

 

4 of 5
rahul gandhi in karnataka
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सफेद पायजामा-कुर्ता में नजर आए। गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने हैं। जिसके चलते राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की रणनीति को एक नया रूप देने के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि मौजूदा समय में यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul gandhi in karnataka
इससे पहले राहुल गांधी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों का पैसा गरीब की जेब से निकालकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें