कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन का कमाल, हर्ले डेविडसन बाइक से पहुंची संसद
Tue, 08 Mar 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन बेहद अलग अंदाज में नजर आई। वह हर्ले डेविडसन बाइक से संसद पहुंची।
महिला दिवस पर कांग्रेस सांसद का अंदाज
बाइक चलाने के दौरान उनका अंदाज बेहद खास रहा। उन्होंने चश्मा और हेलमेट लगा रखा था।
कांग्रेस सांसद की तस्वीरें हो रही सोशल मीडिया पर वायरल
रंजीता रंजन का ये अंदाज बेहद लोकप्रिय हो रहा है। कांग्रेस सांसद की ये तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
महिला दिवस पर रंजीता रंजन का अंदाज
बता दें कि कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन बिहार के सुपौल से सांसद हैं।
पप्पू यादव की पत्नी हैं कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन
कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं।