पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में पारा गोते लगा रहा है तो मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।