आठ दिन से हो रही लगातार बारिश से पानी में डूबा चेन्नई शहर, जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Sat, 04 Nov 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
चेन्नई में हो रही लगातार बारिश की वजह से वहां का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। अबतक इस बारिश में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
बारिश की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जरूरत का सामान लाने के लिए भी बाहर जाने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
बारिश की वजह से सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोग पैदल तो क्या अपनी गाड़ी पर भी चल नहीं पा रहे हैं।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
बारिश का पानी सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में भी घुस गया है। ऐसे में अब उनके पास सोने क्या बैठने तक की जगह नहीं बची है।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
हालांकि कुछ इलाकों में बारिश का असर कम होने की वजह से आम लोगों के जीवन पर ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
बारिश का कहर किस कदर चेन्नई के जीवन पर पड़ा है इस बात का अंदाजा इस तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
कई इलाकों में खुले बिजली की तारों की वजह से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर कई जानवरों के मारे जाने की बात भी सामने आई है।
चेन्नई बारिश
- फोटो : PTI
चेन्नई की कई सड़कों पर भारी जाम का नजारा देखा गया। बारिश की वजह से कोई भी ट्रैफिक लाइट काम करती हुआ नजर नहीं आई।