फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan Photos : गुवाहाटी से लेकर लखनऊ तक पूरे भारत में दिखा चंद्रग्रहण, तस्वीरों में देखें नजारे

Tue, 08 Nov 2022 10:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है। इस बीच, भारत और कई देशों में चंद्रग्रहण की तस्वीरें सामने आईं हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 10
साल का आखिरी चंद्रग्रहण। - फोटो : सोशल मीडिया
8 नवंबर यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। अंतरिक्ष विज्ञानियों और ज्योतिषियों ने बताया था कि ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। दुनिया के कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है। इस बीच, भारत और कई देशों में चंद्रग्रहण की तस्वीरें सामने आईं हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
गुवाहाटी में चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। ये तस्वीर असम के गुवाहाटी की है।  
विज्ञापन

3 of 10
पटना में दिखा चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
साल के आखिरी चंद्रगहण के बीच पटना से भी एक तस्वीर सामने आई है। यहां चंद्रमा का आधे से भी कम दिखा।एक बच्ची ने बताया, "हमने इससे पहले कभी चंद्र ग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्र ग्रहण देखना का मन भी था और देखकर अच्छा लग रहा था।"

4 of 10
भोपाल में लोगों ने देखा चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। इस मौके पर एक वैज्ञानिक ने बताया, "लोग चंद्र ग्रहण को नग्न आखों से देख सकते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण के समय सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लोग इसे बाहर आकर देखें और हम चाहते हैं कि लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागरुक हो।"
 
विज्ञापन

5 of 10
लखनऊ में दिखा चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
भारत में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा, तस्वीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।
विज्ञापन

6 of 10
वाराणसी में चंद्रग्रहण। - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के बाद आज दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। इस बीच,उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भी चंद्रग्रहण की तस्वीर सामने आई है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली में चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
नई दिल्ली में भी मंगलवार को साल के आखिरी चंद्रग्रहण को लोगों ने देखा। इस दौरान कार्तव्य पथ पर भी काफी लोग चांद को देखने के लिए मौजूद थे।  

8 of 10
झारखंड में लोगों ने देखा चंद्रग्रहण - फोटो : ANI
मंगलवार को लोगों ने रांची में विवेकानंद सरोवर के ऊपर आसमान में चंद्र ग्रहण देखा।  

9 of 10
प्रयागराज में चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
संगमनगरी प्रयागराज में भी लोगों ने चंद्रग्रहण देखा। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण  7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू में भी देखा गया चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI
भारत में इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण जम्मू में भी देखा गया। इस दौरान आसमान में कुछ यूं नजर आया चांद।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें