फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: विवादित बिल्डिंग के नीचे जिंदा दफन हुए 4 लोग, बचाव के लिए पहुंची NDRF

Sat, 09 Jul 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में विवादित बिल्डिंग को गिराने के दौरान बड़ा हादसा
  • मलबे से 5 लोगों को निकाला गया
  • अभी तक 4 लोगों के मरने की खबर
विज्ञापन
1 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेरठ के कैंट सदर में एक तीन मंजिला विवादित बिल्डिंग को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अभी तक 4 लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन

2 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau
बिल्डिंग के मलबे से अभी तक 5 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 4 के मरने की खबर है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन

3 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एनआरडीएफ की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ और घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड को भी तलाश में लगाया गया है।

4 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
वहीं, हादसे के बाद कांग्रेस की नेता नगमा ने घटनास्थल पर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस प्रशासन की टीम बचाव कार्य में लगी है।
विज्ञापन

5 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau
इस इमारत को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे जैसे ही कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे गिराना शुरू किया तो विरोध कर रहा एक दुकानदार व उसके कर्मचारी वहां से नहीं हटे।
विज्ञापन

6 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
इस दौरान पिलर काटने से तीन मंजिल बिल्डिंग ढही और पांच लोग उसमें दब गए। लोगों के बिल्डिंग के नीचे दबते ही कैंट बोर्ड के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

7 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau
इसके बाद पूरे कैंट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

8 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau
हादसे में मरने वालों के नाम लवकुश पुत्र रामदेव निवासी हरदोई, ओमवीर सिंह (होमगार्ड) निवासी सिंभावली-हापुड़, दीपक शर्मा पुत्र गगन शर्मा निवासी सदर कैंट-मेरठ, हनी पुत्र दीपक शर्मा निवासी सदर कैंट-मेरठ हैं।

9 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

10 of 10
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
बचाव कार्य में तेजी और स्थिति को संभालने के लिए आरएएफ की टीम भी बुला ली गई है। पुलिस बल भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद है। देखिए घटना का वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें