फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत के चुनावी इम्तिहान में उतरे बेटे-बेटियां, 8 पास और 3 फेल

Wed, 15 Mar 2017 08:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : Amar Ujala
यूपी के चुनावी रण में कई सीटें ऐसी भी रहीं जहां उम्‍मीदवारों के साथ-साथ उनके परिजनों की साख भी दांव पर लगी। ये वो सीटें हैं जहां से बड़े नेताओं ने अपने बेटे-बेटियों को चुनावी रण में उतारा। ऐसे में विरासत की सियासत को संभालने का जिम्मा उनके कंधों पर आ गया।

यूपी के रण में दिल्‍ली से लगते नोएडा विधानसभा की सीट सुर्खियों में रही। यहां से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनाव लड़े। पंकज के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने गली-गली जाकर वोट मांगे।
Trending Videos
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

2 of 11
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ की अतरौली सीट भी हॉट सीट रही। यह कल्याण सिंह और उनके परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती रही है। यहां से भाजपा ने कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को उम्‍मीदवार बनाया।
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

3 of 11
- फोटो : Amar Ujala
वेस्ट यूपी की कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा ने सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उम्‍मीदवार बनाया। उनके मुकाबले में सपा के नाहिद हसन चुनाव लड़े। रालोद ने यहां से अनिल चौहान को उम्‍मीदवार बनाया, जो रिश्ते में हुकुम सिंह के भतीजे लगते हैं।

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

4 of 11
- फोटो : Amar Ujala
वेस्ट की ही रामपुर की स्वार सीट सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान चुनाव लड़े।
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

5 of 11
- फोटो : Amar Ujala
बसपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे और अब भाजपा का दामन थाम चुके स्वामी प्रसाद मौर्या भी अपने बेटे को पार्टी से टिकट दिलाने में सफल रहे। उनके बेटे उत्कर्ष मौर्या को पार्टी ने ऊंचाहार सीट से उम्‍मीदवार बनाया।
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

6 of 11
- फोटो : Amar Ujala
बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर सपा में बेशक फूट पड़ गई, लेकिन बसपा ने उन्हें पार्टी में लेने में एक पल की देरी नहीं की। यही नहीं पार्टी ने उनके बेटे अब्बास अंसारी को भी घोसी सीट से उम्‍मीदवार बनाया।
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

7 of 11
- फोटो : Amar Ujala
रायबरेली की सदर सीट से कई बार के विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिलेश सिंह ने यहां से अपनी बेटी को टिकट दिलाया। अदिति सिंह ने विदेश में पढ़ाई की है।

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

8 of 11
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा के लोकसभा सदस्य और बाहुबली सांसद ब्रजभूषण सिंह के बेटे प्रतीक को भाजपा ने गोंडा से उम्‍मीदवार बनाया।

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

9 of 11
- फोटो : Amar Ujala
कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में बंद बसपा सरकार के पूर्व मंत्री अमर मणि ने राजनीतिक पहुंच के चलते अपने बेटे अमनमणि को महाराजगंज जिले की नौतनवां सीट से सपा का टिकट तो दिला दिया था, लेकिन दूसरी बार अखिलेश की में उनका नाम साफ हो गया। जिसके बाद पत्नी की हत्या में जेल में बंद अमनमणि ने निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर ताल ठोंकी।

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

10 of 11
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन तो खुद सक्रिय राजनीति से दूर हैं लेकिन उन्होंने अपने बेटे गोपाल टंडन को चुनावी मैदान में  उतारा। गोपाल लखनऊ पूर्व सीट से उम्‍मीदवार रहे।
विज्ञापन

विरासत की सियासतः चुनाव बेटे-बेटियों का, इम्तिहान पिताओं का

11 of 11
- फोटो : Amar Ujala
गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट से सपा सरकार में मंत्री और पार्टी के संस्‍थापक सदस्य रहे कैलाश यादव के बेटे वीरेन्द्र यादव चुनावी मैदान उतरे। इनके पिता यहां से कई बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें