फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 250 से तीन हजार के बीच होगा बुलेट ट्रेन का किराया, 2022 तक बनकर होगी तैयार

Fri, 13 Apr 2018 09:41 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा इसके किराये को लेकर उत्सुकता है और शुक्रवार को उसका खुलासा कर दिया गया। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का किराया 250 से 3000 रुपये के बीच होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह किराया दूरी के आधार पर तय किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने किराया पर पहला आधिकारिक संकेत देते हुए पत्रकारों को बताया कि यह मौजूदा स्थिति के आधार पर तय किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई से अहमदाबाद का किराया 3000 रुपये होगा, जबकि सबसे कम बांदा-कुर्ला कांप्लेक्स और ठाने के बीच 250 रुपये होगा। इसमें एक बिजनेस क्लास भी होगा, जिसका किराया 3000 रुपये से ज्यादा होगा।

 

4 of 5
खरे ने कहा कि करीब 80 जापानी लोग पहले से ही भारतीय अधिकारियों के साथ इस पर काम कर रहे हैं। जापान के सहयोग से बनने वाली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच रोजाना 70 फेरे लगाएगी। प्रत्येक रेक में 10 अत्याधुनिक कोच होंगे। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन 2022 तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन 2023 तक पूरी तरह ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। करीब 500 किलोमीटर के रूट के कुछ सेक्शन पर हालांकि यह ट्रेन 2022 से ही दौड़ने लगेगी। हम अपनी योजना के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ रहे हैं। - अश्वनी लोहानी, चेयरमैन, रेलवे बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें