फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई, भव्यता, डिजाइन और कारीगरी में खास हैं दुनिया की ये छह इमारतें

Sun, 13 Dec 2020 03:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया की खास इमारतें (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
दुनिया में कई इमारतें बनती रहती हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसी इमारतें होती हैं जिनकी हमेशा चर्चा होती रहती है। दूर-दराज से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। कुछ इमारतें तो पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम करती हैं। विश्व की इन इमारतों में से कोई अपनी भव्यता, कोई नक्काशी, कोई ऊंचाई तो कोई अपनी डिजाइन में सबसे अलग है। ऐसी ही कुछ इमारतों को गिनीज बुक में उनकी खासियतों के लिए स्थान दिया गया है। आज हम आपको ऐसी ही इमारतों के बारे में बताते हैं-
विज्ञापन

बुर्ज खलीफा

2 of 7
बुर्ज खलीफा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से बने बुर्ज खलीफा ऊंचाई में एफिल टावर से तीन गुना ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 2716 फीट है। इसे 12 हजार मजदूरों ने छह साल में बनाया है। इसका 2010 मे लोकार्पण किया गया था। इस इमारत में 163 मंजिले हैं जिसमें दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली लिफ्ट भी है। कहा जाता है कि इससे 96 किलोमीटर तक साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कैपिटल गेट बिल्डिंग

3 of 7
कैपिटल गेट बिल्डिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
गिनीज बुक ने 2010 में अबूधाबी के कैपिटल गेट को मानव द्वारा निर्मित दुनिया की सबसे टेढ़ी इमारत माना था। इसे पश्चिम दिशा में 18 डिग्री के एंगल पर झुकी हुई बनाने के लिए डिजाइन तैयार की गई थी। 525 फीट लंबी इस बिल्डिंग में पांच सितारा होटल और प्रीमियम ऑफिस हैं।

पैलेस ऑफ पार्लियामेंट

4 of 7
पैलेस ऑफ पार्लियामेंट (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में स्थित 100 कमरों वाली यह इमारत दुनिया की सबसे भारी और फैली हुई इमारत मानी जाती है। 12 मंजिलों वाली इस इमारत को अज्ञात आश्चर्य कहा जाता है। इसे बनाने में 13 साल (1984-97) लगे थे। इसे बनाने के लिए सात लाख टन स्टील और तांबे, 10 लाख घनमीटर मार्बल, 3,500 टन के क्रिस्टल ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। इसमें प्रतिवर्ष छह मिलियन डॉलर की बिजली खर्च होती है।
विज्ञापन

बुद्धिस्ट टेंपल, हॉरयू जी

5 of 7
हॉरयू जी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
जापान का हॉरयू जी टेंपल लकड़ी से बना है। कहा जाता है कि इसे 607 साल पहले बनाया गया था। दुनिया की इस सबसे पुरानी इमारत को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर घोषित किया हुआ है। इसे बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे पुराने मंदिर में से एक माना जाता है। पांच मंजिला इस मंदिर को गोजियोनोतो भी कहा जाता है।
विज्ञापन

ग्रैंड मॉस्क माली

6 of 7
ग्रैंड मॉस्क माली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
माली में स्थित ग्रैंड मॉस्क मिट्टी से बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। इमारत 328 फीट लंबी और 131 फीट चौड़ी है। इसे 1905 में 11वीं सदी की मस्जिद के आधार पर बनाया गया था। इसे 1988 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर नामित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रयुगयोंग होटल

7 of 7
रयुगयोंग होटल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
उत्तर कोरिया के प्योंगयांग स्थित रयुगयोंग होटल दुनिया की ऐसी सबसे लंबी इमारत है जहां कोई आता-जाता नहीं है। यह सबसे लंबी खाली इमारत है। इसे दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले संयुक्त ओलंपिक गेम्स के लिए होटल के तौर पर बनाया गया था। जब ये गेम्स दक्षिण कोरिया चले गए तो तभी से यह इमारत खाली पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें