मुंबई को हादसों का शहर भी कहा जाता है। कभी इमारत गिरने की खबर हो या रेल हादसे। आतंकी हमलों ने इस शहर को कई बार असुरक्षित बनाया। मुंबई में हुए इमारत गिरने के कुछ बड़े हादसों के बारे में जानते हैं।
1. 16 जुलाई 2019 : दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत गिर गई जिससे अब तक 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 40 लोग घायल हो गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है।
2. 2 जुलाई 2019 : भारी बारिश की वजह से मुंबई में तीन अलग-अलग हादसों में कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी।
मुंबई के मलाड में दीवार गिरने से 18 लोग मार गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं पुणे के अंबेगांव इलाके में दीवार ढहने से छह मजदूर दबकर मर गए और तीन घायल हो गए। मुंबई के कल्याण में एक स्कूल की दीवार गिर गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 6
Mumbai Dongri Building Collapse
- फोटो : PTI
3. 14 मार्च 2019 : मुंबई के छत्रपति टर्मिनस स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
4. 28 दिसंबर 2018 : मुंबई के गोरेगांव में निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
Mumbai Dongri Building Collapse
- फोटो : PTI
5. 31 अगस्त 2017 : इस दिन पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई में भीषण बारिश हुई जिसमें भिंडी बाजार इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 33 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी और करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
6. 26 जुलाई 2017 : मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक पुरानी और जर्जर हो चुकी चार मंजिला इमारत गिर गई थी जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे।
4 of 6
मुंबई में इमारत गिरी
- फोटो : ANI
7. 4 अगस्त 2015 : मुंबई के ठाणे इलाके में एक आवासीय इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
8. 27 सितंबर 2013 : मुंबई के मझगांव इलाके में एक पांच मंजिला आवासीय बिल्डिंग गिर गई थी जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 32 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
building collapsed in Dongri, Mumbai
- फोटो : ANI
9. 21 जून 2013 : मुंबई के ठाणे में एक इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।
10. 4 अप्रैल 2013 : मुंबई के ठाणे में मुंब्रा में झोपड़पट्टी में एक इमारत गिर गई। इस हादसे में 74 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था, मृतकों में 18 बच्चे शामिल थे।
पिछले पांच सालों में मुंबई में करीब 2704 इमारतें किसी न किसी कारण से गिरी हैं। जिसकी वजह से करीब 234 जानें गई हैं और 840 लोग जख्मी हुए हैं।
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवल्पमेंट ऑथरिटी के आंकड़ों के मुताबिक इमारत गिरने से पिछले 40 वर्षों में करीब 894 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है और 1138 लोग जख्मी हुए हैं।
महाडा के रिपेयर और रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 1971 से 2018 तक करीब 3528 इमारतें ढह चुकी हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1985-86 में सबसे अधिक मौत के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बता दें कि हर साल 20-25 इमारतें ढहने के मामले सामने आए हैं।