फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन की अब खैर नहीं, महज 18 दिनों में भारत ने किया इन पांच घातक मिसाइलों का परीक्षण

Sun, 18 Oct 2020 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस महीने अब तक इन मिसाइलों का हुआ परीक्षण - फोटो : social media
भारत ने रविवार को नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अरब सागर में एक लक्ष्य पर निशाना लगाया।मिसाइल ने उच्च-स्तरीय और अत्यंत जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक लक्षित लिया। ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा। 

मिसाइलों का परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख में वास्तविक रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। वहीं, बीते दो महीनों में भारत ने कुल मिलाकर 11 मिसाइलों का परीक्षण किया है।मगर ब्रह्मोस के सफल परीक्षण के साथ ही भारत ने महज 18 दिनों में पांच मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से पांच मिसाइलें हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण - फोटो : एएनआई
एक अक्तूबर को लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल (ATGM) महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी अर्जुन टैंग से दागा गया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शौर्य मिसाइल - फोटो : PTI
तीन अक्तूबर को भारत ने ओडिशा तट से परमाणु शक्ति संपन्न शौर्य मिसाइल के नए वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 

4 of 6
स्मार्ट टोरपेडो सिस्टम - फोटो : PTI
पांच अक्तूबर को भारत ने एंटी-सबमरीन वारफेयर को विकसित किया है और स्वदेशी निर्मित स्मार्ट टोरपेडो सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जोकि टोरपेडो रेंज के पार एंटी सबमनरीन वारफेयर (ASW) ऑपरेशंस के लिए आवश्यक है। 
विज्ञापन

5 of 6
रुद्रम-1 - फोटो : ANI
10 अक्तूबर को भारत ने पहले एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 का सफल परीक्षण किया, जोकि जमीन पर दुश्मनों के रडार को डिटेक्ट कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल - फोटो : ANI
18 अक्तूबर को आईएनएस चेन्नई युद्धपोत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें