संसद की कार्यवाही में आज भी कई दिग्गज नेता हिस्सा लेने पहुंचे। लेकिन आज भी सदन में काफी हल्ला रहा। आज सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अलवर लिंचिंग की घटना को लेकर हंगामा शुरू हो गया। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा था। वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी चल रही है। दोनों ही सदनों में नेताओं के अलग-अलग रंग देखने को मिले।
विज्ञापन
2 of 10
parliament
लोकसभा में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कठुआ-उन्नाव मामला भी सदन में उठाया। उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बीच में ही उनकी बात काटते हुए कहा 'बलात्कार को राजनीतिक रंग मत दीजिए। मैं भी एक औरत हूं।'
विज्ञापन
3 of 10
parliament
बता दें कि आज भी सदन में राफेल डील पर काफी हंगामा हुआ। आंध्र प्रदेश और मॉब लिंचिंग का मुद्दा भी सदन में छाया रहा।
4 of 10
parliament
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने टीडीपी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। वह आंध्र के पुनर्गठन अधिनियम को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
parliament
वहीं सीपीआई सांसद डी राजा ने राज्यसभा में अलवर लिंचिंग पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा को बताया कि उन्हें 267 के तहत कई सांसदों को नोटिस मिले हैं। हालांकि वह इन मुद्दों पर नियम के तहत चर्चा की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
parliament
इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेकता आनंद शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण बिल का मुद्दा उठाते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मामले को उठाया। उन्होंने कहा, केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे कि सीबीआई, ईडी को संविधान के अंतर्गत कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 10
parliament
वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिशोध या वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों पर अत्याचार करने का काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थाएं डर का माहौल बना रही हैं। इसपर सभापति ने आपत्ति जताई और कहा कि एक ममाले की वजह से आप जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा सकते हैं।
8 of 10
parliament
अलवर लिंचिंग के मामले पर सियासी खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, राजस्थान पुलिस की कार्रवाई मेरे लिए आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने ऐसा ही पहलू खान की हत्या मामले में किया था। राजस्थान पुलिस गाय के नाम पर हिंसा करने वालों का साथ दे रही है। यह गौ रक्षक और पुलिस इसमें साथ है।
9 of 10
parliament
लोकसभा में पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि पिछली सरकारों में बड़े लोगों से कर्ज की वसूली नहीं होती थी सिर्फ छोटे लोगों को नोटिस भेजे जाते थे। उन्होंने कहा कि बैंकों का कर्ज डुबाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऑफिसर गैलरी में एक अधिकारी पर विपक्षी दलों की निगरानी करने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि वह चुपचाप हमारे सांसदों की गिनती कर रहा है जबकि उसे उस गैलरी में बैठने का हक नहीं है। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की इस आपत्ति को खारिज कर दिया।