फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की 'सूचना' से मथुरा जंक्शन पर हड़कंप, छावनी में तब्दील हुआ स्टेशन

Sun, 29 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ कई थानों का फोर्स जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यह कवायद जीआरपी कंट्रोल रूम को दिल्ली से झांसी जाने वाली ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर की गई थी। शाम तक करीब छह ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया गया। सूचना झूठी पाई गई। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
राजकीय रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को रविवार की दोपहर में करीब 1:40 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दिल्ली से झांसी जाने वाली एक ट्रेन में बम रखा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना मथुरा जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को दी गई। करीब ढाई बजे एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों का फोर्स रेलवे स्टेशन पहुंच गया। आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने स्टेशन को घेर लिया। करीब 2:53 बजे दिल्ली की ओर से पहली ट्रेन उत्कल एक्सप्रेस आई। सुरक्षाबलों ने ट्रेन को पूरी तरह घेर कर जांच करना शुरू कर दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
जांच करने के करीब 13 मिनट बाद 3:06 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद 3:12 बजे फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस स्टेशन पर आई। इस ट्रेन में भी एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान, आरपीएफ एसएसआई रामकेश मीना के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने चेकिंग की। कुछ भी न मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। सचखंड एक्सप्रेस में भी चेकिंग की गई। इसके बाद सिविल पुलिस वापस लौट गई। जबकि जीआरपी और आरपीएफ ने श्रीधाम, गोवा, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में भी चेकिंग की। शाम छह बजे तक छह से अधिक ट्रेनों में चेकिंग की जा चुकी थी। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बम होने की सूचना केवल अफवाह थी। फोन करने वाले को ट्रेस कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें