Jagdambika Pal
- फोटो : PTI
जगदंबिका पाल ने क्या कहा?
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, 'ये एक फैशन बन गया है। चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या विपक्ष में कोई और... ये खुद को खबरों में बनाए रखने या लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए है। जिस तरह से देश के महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है, ऐसा लगता है कि विपक्षी दल मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं। वे देश के इतिहास को गलत साबित कर रहे हैं। इन आक्रमणकारियों... जिन्होंने धर्मांतरण किया... मंदिरों को तोड़ा, अब उनका महिमामंडन किया जा रहा है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन सोच रहे होंगे कि अगर वो इस तरह का बयान देंगे तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।'