इमाम रेजा श्राइन
- फोटो : सोशल मीडिया
इमाम रजा श्राइन
इमाम रजा मस्जिद क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसका निर्माण इमाम रजा की कब्र के आस-पास किया गया है जो 12 इमामों में से आठवें इमाम थे। ईरान में स्थित मुसलमानों के इस धार्मिक स्थल के परिसर में गौहरशाद मस्जिद, एक म्यूजियम, एक पुस्तकालय, चार मदरसे, एक कब्रगाह, रजावी यूनिवर्सिटी ऑफ इस्लामिक साइंसेज, श्रद्धालुओं के लिए हॉल, बड़े प्रार्थना सभागार और अन्य इमारतें शामिल हैं। ईरान में यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है और इसे शिया इरान का हृदय माना जाता है। साल 2007 के एक आंकड़े के अनुसार हर साल करीब 2.5 करोड़ ईरानी और गैर ईरानी यहां आते हैं।
ईरान के मशहाद में स्थित इमाम रजा श्राइन 2,67,079 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी हुई है। मशहादा ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे ईरान की आस्था की राजधानी (स्पिरिचुअल कैपिटल) कहा जाता है। मशहादा को 'शहादत की जमीन' भी कहा जाता है। इसकी स्थापना साल 818 में मानी जाती है। इसके परिसर में आठ मीनारें हैं और यहां पांच लाख लोगों की क्षमता है। इस स्थान को लेकर 1347 से 1928 के बीच कई अहम परिवर्तन हुए। इस स्थान को ईरान के 100 रियाल सिक्के के पिछले हिस्से पर भी स्थान दिया गया है। ये सिक्के साल 2004 में जारी किए गए थे।