फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़िए दिन की पांच बड़ी खबरें

Thu, 29 Sep 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी
 #किसान यात्रा को बीच में छोड़ पेशी के लिए गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

#पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार

#अब पाकिस्तान ने भी माना भारत के बिना संभव नही सार्क सम्मेलन

#पेरिस समझौते पर कैबिनेट की मुहर, अमेरिका ने पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया

#पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात नकारी, कहा- मारे गए दो सैनिक

 
विज्ञापन

किसान यात्रा को बीच में छोड़ पेशी के लिए गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

2 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
किसान यात्रा को बीच में छोड़ पेशी के लिए गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बयान देने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल कोर्ट परिसर पहुचे हैं। कांग्रेस सीधे और आक्रामक तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भिड़ती हुई दिखना चाहती है। यही कारण है कि राहुल गांधी अपनी महायात्रा बीच में छोड़कर अदालत में पेश होने गए। 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार

3 of 6
border - फोटो : PTI
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । बुधवार को पूंछ में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद वीरवार सुबह फिर से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर फायरिंग की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है ।

अब पाकिस्तान ने भी माना भारत के बिना संभव नही सार्क सम्मेलन

4 of 6

उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की कूटनीतिक मुहिम को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिल गई। इस्लामाबाद में इसी साल नवंबर में होने वाला सार्क देशों का 19वां सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। सार्क अध्यक्ष देश नेपाल के अखबार ‘काठमांडू पोस्ट’ के हवाले से यह खबर प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन

#LoC के पार भारतीय सेना की कार्रवाई पर किसने क्या कहा, पढ़ें

5 of 6
indian army
उड़ी आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने सीमा के पार हमला किया है। सीमा पार आतंकियों के कैंपों को ध्वस्त करने पर देश में उत्साहजनक प्रतिक्रिया हुई है। पढ़ें, सेना की इस कार्रवाई पर किसने क्या कहा...केंद्रीय मंत्रा वेंकैया नायडू ने कहा, 'कम से कम अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाना बंद करेगा। देश पीएम मोदी और सेना के सुरक्षित हाथों में है।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुस्तफा कमाल ने कहा, 'हमारी सरकार को जम्मू कश्मीर को शांति और दोस्ताना संबंधों का पुल बनाने चाहिए लेकिन हमारी सरकार दूसरे रास्ते पर जा रही है। अगर आप सीमा पार कर रहे हैं इसका मतलब आप युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।'गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा, 'हम इस कदम का स्वागत करते हैं, हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इससे सीख लेगा और अपनी हरकतों से बाज आएगा।'यूपी कांग्रेस चीफ राजबब्बर ने कहा, 'अगर सेना ने यह फैसला लिया है तो पूरा देश एकजुट होकर समर्थन करेगा।'बीजेपी सांसद शहनवाज हुसैन ने कहा, 'यह आतंकवादियों के लिए एक सबक है, हमें आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात नकारी, कहा- मारे गए दो सैनिक

6 of 6
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने अपने तरीके से दे दिया है। हालांकि पाकिस्तान सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि कल रात एलओसी पर हुई फायरिंग में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। ये केवल सीजफायर का उल्लंघन है न की सर्जिकल स्ट्राइक। पाकिस्तान मिलिटरी मीडिया विंग प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा कि भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है। हां भारत ने क्रॉस बार्डर फायरिंग जरूर की गई है,जोकि आम बात है। पाकिस्तानी सेना ने भी इस फायरिंग का जवाब दायरे में रहकर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें