फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुटिटयों में कीजिए दुर्लभ जानवरों का दीदार, घूमिए सफारी

Mon, 11 Apr 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
जंगली जानवरों से प्यार करने वाले और प्राकृतिक नजारों का शौक रखने वालों के लिए देश में तमाम ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां इन गर्मियों की छुट्टियों में जाना चाहिए। लेकिन इन जगहों में सबसे अच्छी जगहों को चुनना भी एक बड़ी चुनौती है। जानें 11 ऐसी शानदार जगहों के बारे में जहां आप को हाथी से लेकर गैंडा तक सब कुछ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

2 of 10
गवी वन्य अभ्यारण्य, केरल
गवी वन्य अभ्यानण्य, केरल
देश में वन्य जीवों को लिए सुरक्षित वन्य अभ्यारण्यों में से एक केरल का गवी वन्य अभ्यारण्य भी है। यह अभ्यारण्य एश‌ियाई हा‌थियों के लिए मशहूर है। हालांकि यहां के बारे में पर्यटकों को ज्यादा जानकारी न होने से यहां भीड़ कम होती है। यहां पर आप मतवाले हाथियों को घूमते हुए बड़े आराम से देख सकते हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

3 of 10
कुकरैल संरक्षित वन
घड़ियालों: कुकरैल संरक्षित वन 
अगर आपको घड़ियालों की दुनिया का रोमांच पसंद है तो आप लखनऊ के पास मौजूद कुकरैल संरक्षित वन में घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको नदियों में पाए जाने वाले हर प्रकार के घड़ियाल देखने को मिलेंगे।

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

4 of 10
अमरेली फॉरेस्ट, भावनगर
अमेरेली फॉरेस्ट भावनगर
अगर आप देसी शेरों को देखने का जज्बा रखते हैं तो गुजरात के अमरेली फॉरेस्ट, अहमदाबाद में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह शेरों की वह सफारी है जहां पर पिछले कुछ सालों में विलुप्त हो रहे शेरों की संख्या बढ़ी है। गर्मी बढ़ने से पहले आप यहां गए तो बहुत करीब से शेरों का दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

5 of 10
नाममंगलम संरक्षित वन
नाममंगलम संरक्षित वन
दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट सुनना और उन्हें देखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए तमिलनाडु का नाममंगलम संरक्षित वन में छुट्टी बिताना बेहतरीन रहेगा। पक्षी प्रेमियों का यहां हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। करीब ढाई हजार एकड़ पर फैले इस जंगल में करीब 85 प्रकार के पक्षी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

6 of 10
वंडालूर रिजर्व फोरेस्ट, तमिलनाडु
वंडालूर रिजर्व फोरेस्ट, तमिलनाडु
करीब 602 एकड़ में फैले वंडालूर रिजर्व फॉरेस्‍ट को सफेद बाघों के लिए जाना जाता है। यहां बाघों के लिए एशिया का सबसे बड़ा संरक्षित जंगल है। 1985 में शुरू किए गए इस जंगल में सफेद बाघ ही आपको देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

7 of 10
चीता बन्नी, गुजरात
गुजरात का बन्नी ग्रासलैंड रिजर्व जीताओं लिए सुरक्षित है जो सिर्फ भारत में ही पाए जाते हैं। 1948 में अंतिम चीते का शिकार किया गया था। काफी समय तक चीतों के लिए अनुकूल महौल बनाने के बाद इनकी कुछ संख्या में इजाफा हुआ है।

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

8 of 10
टिकारपाडा रिसर्व फॉरेस्ट, उड़ीसा
टिकारपाडा रिसर्व फॉरेस्ट, उड़ीसा
उड़ीसा के टिकारपाडा रिसर्व फॉरेस्ट में वैसे हिरण, चीता और बाघ काफी संख्या में मौजूद हैं लेकिन यहां घड़ियाल भी काफी संख्या में संरक्षित किए गए हैं। देश के सबसे खूबसूरत अभ्यारण्यों में से एक टिकारपाडा भी एक है। किसी रोमांचक जगह में जाने का मौका मिले तो टिकारपाडा जरूर जाएं।

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

9 of 10
गुलमर्ग बायोस्पोर रिजर्व
काले हिरण के लिए मशहूर जम्मू और कश्मीर का गुलमर्ग बायोस्पोर रिजर्व करीब चार किलोमीटर की परिधि में बना हुआ है। यहां पर पाया जाने वाला काला हिरण बहुत ही शर्मीला होता है। इसके अलावा यहां पर जंगली कौआ और कश्मीरी रोलर भी मिलते हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में जाएं देश की शानदार सफारी में

10 of 10
डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क, असम
डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क, असम
अपने कीमती सींगों के लिए लोगों द्वारा श‌िकार हो रहे गैंडा असम के डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क में देश की शान बढ़ा रहे हैं। विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके इन गैंडों को बचाने के लिए स्‍थानीय प्रशासन ने तमाम कदम उठाए हैं जिससे कुछ गैंडे यहां पर बचे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें