फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Thu, 25 Aug 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूरी कान्हा नगरी लघु भारत बन गई। देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं पहुंचे।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

2 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रवेश के लिए कतारबद्ध खडे़ भक्तों के पैर धूप में सड़क पर न जलें इसके लिए नगर पालिका की ओर से कारपेट बिछाई गई। पालिका के सफाई कर्मचारी शहर में स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई कार्य में जुटे रहे। इसका असर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास और कोतवाली रोड, दरेसी रोड पर साफनजर आया।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

3 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव में भाग लेने को उतावला दिखा।

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

4 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा की नगरी में भक्ति की रसधार बही। यशोदा जनौ ललना मचो है आज हल्ला...। राधा के गिरधर गोपाल...। नैनन में श्याम समायगो...। हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थ डे टू यू...। शहर की गली-गली और चौराहों पर भक्ति संगीत की स्वर लहरियों में कान्हा के भक्त नाचते-गाते रहे। ग्रामीण अंचल से आए लोग तो झुंड में भक्ति गीतों को अपने स्वर भी देने लगे।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

5 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
500 वर्ष से भी अधिक समय से नंदभवन में समाज गायन की परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि गोस्वामीजनों के पूर्वज आनंदघन बाबा ने इसकी शुरुआत की। इस समय मंदिर में समाज गायन का दौर चल रहा है। यह क्रम पूर्णिमा से शुरू हो चुका है। दूज तिथि से दोपहर में आज बधायौ ब्रजराज के रानी जायौ मोहन पूत नामक पद से जन्म बधाइयों का गायन शुरू हो जाता है। समाज का तिथि और पर्व के अनुसार गायन किया जाता है।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

6 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
भजन-संकीर्तन पर मगन श्रद्धालु खूब नाचे। 
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

7 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
धर्मनगरी गुरुवार को अपने आराध्य कन्हैया के जन्म के उत्साह से सराबोर रही। हर ओर सतरंगी छटा कान्हा के आगमन को सूचित कर रही थी। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और सप्त देवालयों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

8 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति में लोग ऐसे सराबोर रहे कि जो देखे वो देखता ही रह जाए।

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

9 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
पूरी कान्हा नगरी राधे-कृष्ण के कीर्तनों से गुंजायमान रही। 

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

10 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तरीके से भगवान की आराधना की।

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

11 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां लोग महीने भर पहले से डेरा डाल लेते हैं।

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

12 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
हर मंदिर, हर मूरत भगवान की देखते ही बनी।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी की धूम, उमड़ा पूरा भारत

13 of 13
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
बृज की कृष्ण जन्माष्टमी नहीं देखी तो क्या देखा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें