बांग्लादेश में भड़की हिंसा
- फोटो : पीटीआई
हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में गुरुवार को एक हिंदू युवक को ईशनिंदा के आरोप में अराजक भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को नग्न कर पेड़ पर लटका दिया गया और उसमें आग लगा दी गई। मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। मॉब लिंचिंग की यह घटना भालुका इलाके में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।