फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के घर पहुंचे रामदेव, अपने हाथ से लगाई 'गोरा करने वाली' क्रीम

Wed, 04 May 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रामदेव, लालू यादव
योग गुरु बाबा रामदेव लालू प्रसाद यादव के दिल्ली स्थित घर पहुंचे। रामदेव ने लालू को पतंजलि का एक गिफ्ट पैक दिया, जिसमें कई सारे नेचुरल प्रोडक्ट थे। बाबा रामदेव ने लालू यादव को पतंजलि का नेचुरल तरीके से बना एनर्जी बार (चॉकलेट जैसा) भी खिलाया, जो सुगर के मरीजों को नुकसान नहीं करता है। लालू प्रसाद यादव को भी सुगर है।
विज्ञापन

लालू के घर पहुंचे रामदेव, खिलाई चॉकलेट, चेहरे पर लगाई क्रीम

2 of 5
ramdev and lalu - फोटो : ABP
लालू प्रसाद यादव को बाबा रामदेव ने कई योग सिखाए। लालू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने अनुलोम-विलोम, मेडिटेशन, कपालभाती और कई अन्य योग करके दिखाए।
विज्ञापन

लालू के घर पहुंचे रामदेव, खिलाई चॉकलेट, चेहरे पर लगाई क्रीम

3 of 5
ramdev and lalu - फोटो : ABP
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रामदेव ने लालू यादव को 21 मई को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए भी आमंत्रित किया। बाबा रामदेव का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

लालू के घर पहुंचे रामदेव, खिलाई चॉकलेट, चेहरे पर लगाई क्रीम

4 of 5
ramdev and lalu - फोटो : ABP
बाबा रामदेव ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव के चेहरे पर एक क्रीम भी लगाई। बाबा रामदेव का दावा है कि पहले इस क्रीम को विदेश कंपनियां 10 हजार रुपए में बनाती थीं, जिसे बाबा रामदेव ने जड़ी बूटियों से सिर्फ 399 रुपए में बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू के घर पहुंचे रामदेव, खिलाई चॉकलेट, चेहरे पर लगाई क्रीम

5 of 5
ramdev and lalu - फोटो : ABP
लालू प्रसाद यादव ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाबा रामदेव के अच्छे प्रोडक्ट की वजह से इनके बहुत सारे दुश्मन हो गए हैं, जो आए दिन इन पर निशाना साधते रहते हैं। लालू ने कहा कि विदेशी कंपनियां भारतीयों पर अपने प्रोडक्ट का प्रयोग करती हैं, भले ही उससे किसी का चेहरा ही क्यों ना खराब हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें