फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला को लगे न नजर, इसलिए पहनी खास पोशाक, जानें किस दिन कौन से रंग की पोशाक पहनते हैं भगवान राम 

Wed, 05 Aug 2020 09:03 PM IST
Rajeev Rai अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या में रामलला की पोशाक - फोटो : Amit Kumar
लंबे इंतजार के बाद रामलला टाट से निकलकर ठाठ में जाने वाले हैं। पांच अगस्त को अयोध्यानगरी की पावन धरती पर भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भगवान राम के बाल स्वरूप को किसी की नजर न लगे, इसलिए उन्हें खास तरह की पोशाक पहनाई जाती है। 



बुधवार को रामलला को हरे रंग की पोशाक पहनाई गई थी, जिनमें नवरत्न जड़े हुए थे। इस पोशाक को खास तौर से तैयार करने वाले भगवत प्रसाद ने बताया कि अयोध्या में राम जी मधुर रूप में हैं। बाल हैं तो नजर लगने का डर लगा रहता है। इसलिए नवग्रह से बचाने के लिए उनकी पोशाक में नवरत्न जड़े गए हैं। हालांकि आज भूमि पूजन का खास दिन भी था, इसलिए शाम को रामलला को केसरिया वस्त्र पहनाए गए। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वर्गीय बाबूलाल - फोटो : Amit Kumar
बाबूलाल ने 85 में शुरू किया था पोशाक बनाने का काम
रामलला की पोशाक बनाने की शुरुआत स्वर्गीय बाबूलाल ने की थी। उनके बड़े बेटे भगवत प्रसाद बताते हैं, 'पिताजी सन 85 से रामलला की पोशाक तैयार कर रहे थे। तब वहीं पास में ही एक छोटी सी दुकान होती थी।'
विज्ञापन

3 of 7
अयोध्या में बाबूलाल टेलर्स की दुकान - फोटो : Amit Kumar
चार पीढ़ियों से परिवार बना रहा पोशाक 
बाबूलाल के देहांत के बाद अब भगवत प्रसाद और उनके छोटे भाई का परिवार इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। भगवत प्रसाद का बेटा और पोता भी इस काम में उनके साथ जुटे हुए हैं। उनके छोटे भाई शंकर प्रसाद कहते हैं, 'भगवान राम ने हमें सब कुछ दिया है। खाने को रोटी के साथ यश भी। फिर उनकी सेवा छोड़ भला कुछ और क्यों करें।

4 of 7
अयोध्या में बाबूलाल टेलर्स की दुकान - फोटो : Amit Kumar
भूमि पूजन के लिए रातभर जाग कर तैयार की पोशाक
भगवत प्रसाद के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही थीं। लेकिन भगवान का काम था, तो मुश्किलें आसान होती चली गई। भूमि पूजन से पहले हर हाल में नई पोशाक तैयार करनी थी। इसलिए पूरा परिवार रात को जागकर भी काम करता रहा। 
विज्ञापन

5 of 7
रामलला की पोशाक बनाते भगवत प्रसाद - फोटो : Amit Kumar
अब हर दिन नई पोशाक 
रामलला जब टाट में रह रहे थे, तब चेतराम नवमी के मौके पर ही रामलला की नई पोशाक बनाई जाती थी। मगर अभी रामलला की हर दिन नई पोशाक तैयार हो रही है। भगवान की पोशाक में उनके वस्त्र, गमछा और बिछौना होता है। श्रीराम के अलावा लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की पोशाक भी तैयार होती है। इसके अलावा हनुमान जी की पोशाक और बिछौना तैयार होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
भगवत प्रसाद और शंकर प्रसाद - फोटो : Amit Kumar
कौन से दिन कौन सा रंग 
भगवत प्रसाद ने बताया कि रामलला की पोशाक का रंग हर दिन के हिसाब से बदलता है। हर दिन के लिए एक रंग तय है। सोमवार को भगवान की पोशाक सफेद रंग की होती है जबकि मंगलवार को लाल और बुधवार को हरे रंग की पोशाक पहनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामलला की पोशाक के साथ भगवत प्रसाद - फोटो : Amit Kumar
बाकी चार दिन पोशाक का ये रंग
उन्होंने बताया कि गुरुवार को रामलला की पोशाक का रंग पीला रहता है जबकि शुक्रवार को वह सफेद रंग की पोशाक पहनते हैं। शनिवार को पोशाक का रंग नीला तो रविवार को गुलाबी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें